Tue 06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताजमहल में पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद गंगाजल लेकर पहुंचे हिंदू महासभा को प्रवेश से रोका

Pragya News 24

Mon, Sep 16, 2024
Post views : 62

Agra. ताजमहल के अंदर दो व्यक्तियों द्वारा पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू महासभा के साथ-साथ सभी सनातनियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ताजमहल में पेशाब किये जाने से आक्रोशित अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक गोपाल चाहर आज उक्त स्थान को पवित्र करने के लिए हाथों में गंगाजल और गाय का गोबर लेकर ताजमहल के निकट पहुंचे लेकिन बैरियर पर उन्हें पुलिस ने रोक लिया।

इस दौरान गोपाल चाहर की पुलिस से नोक झोंक और तकरार भी हुई। पुलिस ने उन्हें गंगाजल और गोबर लेकर आगे नहीं बढ़ने दिया जिसके बाद वह वहीं पर बैरियर पर ही धरने पर बैठ गए और ओम नमः शिवाय के जप के साथ हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक गोपाल सिंह चाहर ने कहा कि ताजमहल शिव मंदिर यानी तेजो महालय है, सनातनियों का आस्था का केंद्र है और वहां पर दो लोगों ने पेशाब कर दिया। यह उन लोगों की दूषित मानसिकता है लेकिन वहां तैनात सुरक्षा कर्मचारियों की भी अनदेखी है। इसलिए वह उसे स्थान को पवित्र करने के लिए गंगाजल और गोबर लेकर आए हैं लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया है।

आपको बताते चले कि ताजमहल के अंदर पेशाब किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू महासभा की मीना दिवाकर ने वीडियो वायरल कर ताजमहल को गाय के गोबर और गंगाजल से शुद्ध करने का एलान किया था। मीना दिवाकर जैसे ही घर से गंगाजल और गाय का शुद्ध गोबर लेकर चली भारी पुलिस ने उनको गली में रोक लिया और नजर बंद कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन