Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मनचाहे ढाबों पर रोडवेज बस रोकने वाले चालक-परिचालक पर होगी कार्यवाही

Pragya News 24

Sat, Jun 1, 2024
Post views : 38

आगरा। परिवहन निगम की बसों को चालक परिचालक मनचाहे ढाबे पर रोक देते हैं। अब ऐसे चालक परिचालकों के खिलाफ परिवहन निगम कार्रवाई करने जा रहा है। क्षेत्र प्रबंधक ने परिवर्तन टीम को ऐसी बसों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन निगम के प्रत्येक मार्ग पर ढाबे अधिकृत किए हुए हैं। यहां चालक परिचालक के साथ यात्री भी भोजन कर सकते हैं। अनुबंध ढाबा स्वामी परिवहन निगम को इसके एवज में शुल्क अदा करते हैं। अधिकांश चालक अपनी सेटिंग वाले ढाबों पर बस रोक देते हैं, ढाबा स्वामी मनमाना शुल्क पर यात्रियों को खाद्य पदार्थ देता है। क्योंकि बस लंबी दूरी वाली होती है और अन्य किसी स्थान पर रूकती नहीं तो यात्रियों को मजबूरन महंगी दामों में खाद्य पदार्थ खरीदने पड़ते हैं।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यालय ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेज कर ऐसे बस चालक परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि परिवहन निगम के अधिकृत ढाबों के अलावा अन्य जगह पर रोकने के निर्देश हैं। ऐसा न करने वालों चालक परिचालकों पर कार्रवाई होगी इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है जो ऐसी बसों पर निगरानी रखेगा।

परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि चालक परिचालक जिन ढाबों पर बसों को रोकते हैं वहां से उन्हें मोटा कमीशन मिलता है। अधिकृत ढाबों पर निगम की ओर से दर तय किए गए हैं और उसी के हिसाब से यात्रियों को भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ मिलते हैं। इसीलिए चालक परिचालक मनमानी ढाबों पर ही अपनी गाड़ी रोक देते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन