Wed 07 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सरेराह युवती से छेड़खानी करने पर युवक की बीच चौराहे पर हुई धुनाई

Pragya News 24

Sat, Jun 1, 2024
Post views : 44

Agra. थाना शाहगंज के खेरिया मोड़ चौराहे पर कुछ लोगों ने एक युवक को जमकर पीटना शुरू कर दिया। युवक को पिटता देख वहाँ लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब लोगों को पता चला कि युवक कई दिनों से लड़की को परेशान कर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था तो वहां मौजूद लोगों ने भी अपने हाथ सेकना शुरू कर दिया। बीच चौराहे पर युवक की पिटाई करने के बाद लोगों से सराय ख्वाजा पुलिस चौकी पर ले गए और शिकायत दर्ज कराई लेकिन मामला सदर थाना से जुड़े होने पर उन्हें थाना सदर भेज दिया गया।

पूरा मामला थाना शाहगंज के खेरिया मोड़ चौराहे का है। युवक से मारपीट करने वाले लोगों ने बताया कि यह युवक उनकी बेटी को एक हफ्ते से परेशान कर रहा है। बेटी घर से बाहर जाती है तो उसका पीछा करता है और रास्ता रोक लेता है। आज भी बेटी का ईदगाह चौराहे के निकट उसने रास्ता रोका और उसके साथ छेड़खानी की। रोते हुए वह घर पहुंची तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इस युवक को खेरिया मोड़ चौराहा पर पड़कर सबक सिखाया गया है।

बीच बाजार युवक की पिटाई की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। मामला थाना सदर से जुड़ा होने पर सराय ख्वाजा पुलिस चौकी ने पीड़ित को थाना सदर जाकर शिकायत करने की बात कही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन