Tue 06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नारायणी देवी शोभायात्रा में दिखेगी एकजुटता की झलक, 14 को निकलेगी 26वीं शोभायात्रा

Pragya News 24

Sat, Sep 7, 2024
Post views : 43

आगरा। श्री नारायणी देवी स्मृति कल्याण समिति की ओर से शहर में 26वीं नारायणी देवी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को यह जानकारी वाटरवक्र्स स्थित अतिथिवन में समिति के पदाधिकारियो शोभायात्रा के पोस्टर विमोचन के दौरान दी। संरक्षक पार्षद अरविंद मथुरिया व विजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्ल पक्ष कि एकादशी को (14 सितम्बर) को मनमोहक रूप में सजी 48 झांकियां, बैंडबाजे और नारायणी देवी की भक्ति में झूमते गाते श्रद्धालु शामिल होंगे। पिछले पच्चीस वर्षो से निकाली जा रही शोभायात्रा बच्चो को संस्कारवान बनाने और अपनी संस्कृति से अवगत करने के लिए निकाली जाती है। शोभायात्रा में वृन्दावन के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। शोभायात्रा का शुभारम्भ महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल और डॉ. जी.एस धर्मेश करेंगे।

अध्यक्ष रामचरन सिंह ने बताया कि शोभायात्रा हजारों श्रद्धालुओं के साथ हाथी घाट स्थित कामाख्या देवी मंदिर से भ्रमण करते हुए दरेसी, सुभाष बाजार, रावतपड़ा, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, घटिया आजम खां, फुलट्टी बाजार होते हुए मोती कटरा स्थित सत्यनारायण नारायणी देवी मंदिर पर पहुंचेगी। शोभायात्रा का 28 चैराहो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। समापन पर वृद्धजनो और सामाजिक कार्यकर्ताओ के सम्मान समारोह में सामाजिक एकजुटता की झलक दिखेगी। समिति के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगो से शामिल होने की अपील की।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार, आर.बी. वर्मा, जगदीश नारायण सविता, अंगेश वर्मा, सौरभ सविता, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन