Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शहर के 15 आयुष चिकित्सकों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान, गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन 2.0 में शामिल हुए देश-विदेश के 150 से अधिक वैद्य

Pragya News 24

Sun, Aug 3, 2025
Post views : 47

आगरा। पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से वैद्य समन्वय एवं सहयोग हेतु अंतरराष्ट्रीय परिषद (सिविक) द्वारा विगत दिनों गोवा स्थित आईटीसी भाग्य रिसॉर्ट में अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन 2.0 का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में भारत के 18 राज्यों और कई देशों से आए 150 से अधिक आयुष चिकित्सकों ने सहभागिता की, जिसमें आगरा शहर के 15 चिकित्सकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि रेजिनाल्डो लौरेन्सी (सदस्य, गोवा विधान सभा एवं अध्यक्ष, गोवा औद्योगिक विकास निगम), रामप्पा टीआर (राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, उपभोक्ता कार्य मंत्रालय), डॉ. सोमशेखर के. (राजनयिक, अमेरिका स्थित विश्व शांति स्नातकोत्तर विश्वविद्यालय), डॉ. शोनित भट्ट (भारत विभाग के प्रतिनिधि) ने सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन आयुष चिकित्सकों को नई दिशा एवं पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सम्मेलन के विशेष सत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से आयुष क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास तथा रोगियों के अनुभवों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए।
परिषद के संस्थापक डॉ. एमएम कुरैशी ने बताया कि इस आयोजन में हील स्वास्थ्य केंद्र और अभिषेक जैन का ज्ञान सहयोगी के रूप में विशेष योगदान रहा। सम्मेलन में परिषद ने घोषणा की कि भविष्य में देश के विभिन्न भागों में इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे ताकि आयुष चिकित्सकों को एक सशक्त मंच और राष्ट्रीय स्तर की पहचान प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर डॉ. प्रकाश वसंतराव शिंदे, डॉ. संदीप शुक्ल (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक – लखनऊ आयुष चिकित्सालय), डॉ. जयश्री (विभागाध्यक्ष – परुल विश्वविद्यालय), डॉ. निरूपमा – मुंबई, डॉ. ऋषि कपूर – हील स्वास्थ्य केंद्र, डॉ. एल. एन. मिश्रा, डॉ. ए. के. मिश्रा, डॉ. अविनाश सिंह, रमेश श्रीवास (काकाजी) आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन