Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लॉयंस क्लब प्रयास का अनोखा प्रयास, वनवासी बालिकाओं के लिए प्रेम और सहयोग से भरा राशन भेंट

Pragya News 24

Tue, Aug 26, 2025
Post views : 156

आगरा। सेवा ही जीवन का सबसे बड़ा धर्म है और इसी उद्देश्य को साकार करते हुए लॉयंस क्लब प्रयास ने सुल्तानगंज की पुलिया स्थित नवीन मंघरानी वनवासी कन्या छात्रावास में रहने वाली पूर्वोत्तर राज्यों की 21 बालिकाओं के लिए एक महीने का राशन उपलब्ध कराया। रविवार को हुए सेवा कार्य के दौरान छात्रावास का वातावरण गीत-संगीत और कृतज्ञता की भावनाओं से सराबोर हो गया।

अध्यक्ष रितेश मांगलिक ने बताया कि इन बालिकाओं की शिक्षा और जीवन निर्वाह में सहयोग करना क्लब के लिए गर्व की बात है। क्लब का प्रयास है कि इन छात्राओं को परिवार जैसा स्नेह और सहयोग मिलता रहे।
पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने कहा कि इन मासूम बालिकाओं की मुस्कान ही हमारी सेवा का सबसे बड़ा प्रतिफल है। आटा, चावल, दाल, मेवा सहित आवश्यक खाद्य सामग्री देकर हम उनके जीवन में छोटी सी राहत पहुंचा पाए, यही हमारे लिए संतोष की बात है।

इस अवसर पर बालिकाओं ने गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। अखिल भारतीय वनवासी महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. अनुराधा भाटिया और छात्रावास की अध्यक्ष डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से ही छात्रावास में रह रही बेटियों का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनता है।
कार्यक्रम में सचिव सुरभि पाटनी, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, तनुजा मांगलिक, रीना गर्ग, मोंटू पाटनी, आभा सरीन, रानू अग्रवाल, रचना अग्रवाल, कपिल मगन, अनिल सरीन, आशीष अग्रवाल, अंशुमन बावरी, हिमांशु दौनेरिया आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन