Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मानवता की मिसाल बना लायंस क्लब प्रयास, लेडी लायन जिला महिला चिकित्सालय को चार कूलर भेंट, सुविधाओं के विस्तार में देगा सहयोग

Pragya News 24

Tue, Jun 17, 2025
Post views : 122

आगरा। सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए लॉयंस क्लब प्रयास ने मंगलवार को लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय में नव प्रसूताओं की सुविधा हेतु चार बड़े कूलर भेंट किए। सेवा कार्य का शुभारंभ लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान और द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय भार्गव द्वारा किया गया।

जितेंद्र चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सामाजिक संस्थाओं को समाज निर्माण में सहभागी बनाने की जो प्रेरणा दी गई है, उसी भावना के तहत लायंस क्लब यह पहल कर रहा है। हमारा प्रयास है कि जिला महिला चिकित्सालय एक आदर्श अस्पताल बने।

क्लब अध्यक्ष आशु मित्तल ने बताया कि यह सेवा कार्य राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान के मार्गदर्शन में किया गया है। क्लब भविष्य में भी अस्पताल से जुड़कर उसकी सुविधाओं को बढ़ाने में सहयोग करता रहेगा, जिसमें आवश्यक चिकित्सा उपकरण भी शामिल होंगे।

चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षक डॉ. रचना गुप्ता ने इस सहयोग के लिए क्लब का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सचिव मनीष बंसल, डॉ. परिणीता बंसल, आशु जैन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन