Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बीएनआई हेरीटेज ने आयोजित किया महिला इंटरप्रिन्योर डे, विभिन्न शहरों की 70 से अधिक उद्यमी महिलाओं को किया सम्मानित

Pragya News 24

Thu, Mar 6, 2025
Post views : 136

आगरा। मेहनत और आत्मविश्वास के पंख लगाकर सपनों को साकार करने की ललक। कुछ कर गुजरने की जिद, साधारण से खास बना दिया। यह खासियत चेहरे पर बिखरी खुशी के साथ साफ झलक रही थी, जब तालियों के गड़गड़ाहट के बीच शहर की महापौर ने उन्हें सम्मानित किया। बीएनआई हेरीटेज द्वारा आज महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला इन्टरप्रिन्योर डे का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रांड मैक्योर में किया गया, जहां 70 से अधिक उद्यमी महिलाओं के सम्मान में मंच सजाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के जयकारे और राष्ट्र गान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन धर्म में शिक्षा, रक्षा और धन की देवी के रूप में मां सरस्वती, मां दुर्गा और लक्ष्मी माता को पूजा जाता है। महिलाओं को सशक्त और सम्मान दिए बिना कोई समाज और देश आगे नहीं बढ़ सकता।

अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष हिमांशु बंसल ने किया। उपाध्यक्ष गौरव पुण्डीर व कोषाध्यक्ष तूलिका जलोका ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आगरा मण्डल की विभिन्न क्षेत्रों की 70 से अधिक महिला उद्यमियों के सम्मान में मंच को सजाया गया है। जिसमें प्रोडक्ट डिलीवरी, योगा, डायटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, फसाड, इंटीरियर डिजायनर, डॉक्टर, कैन्डल मैन्यूफैक्चरर, इन्फ्लूएंजर जैसे विभिन्न क्षेत्र में अपना उद्योग खड़ा करने वाली महिलाएं थीं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव हिमांशी सचदेवा, एजुकेशन को-आर्डिनेटर कुशाग्र मित्तल, अनुज अग्रवाल, अरुण राजपूत, राघव बंसल, स्वपनदीप मित्तल, पुलकित सिंघल, स्पर्श बंसल, हिमांशु गर्ग, पुनीत भोजवानी, दिव्यांक गर्ग, अक्षय ओबराय, तनुज मित्तल आदि मौजूद थे।

आसमान छूने के लिए परिवार और पति का सहयोग जरूरी
जिस तरह एक पुरुष की सफलता के पीछे एक महिला का हाथ होता है, वैसे ही एक महिला की सफलता के पीछे उसके परिवार और पति का सहयोग होता है। कार्यक्रम में मौजूद महिला उद्यमियों ने अपनी सफलता के खट्टे मीठे अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि किसी को उसके पति तो किसी को बच्चों या माता पिता ने प्रोत्साहित किया। अरुण राजपूत ने बिजनेट प्रिजेन्टशन दिया। 30 सैकेन्ड में सबसे बेहतर बिजनेश प्रिजेन्टेशन के लिए गोल्डन माइक पुरस्कार से आकांक्षा जैन, पंच्वेलटी अवार्ड से अनुज अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन