: ढोलक और मंजीरों पर सियाराम के भजनों की गूंजी स्वरलहरियां
Fri, Sep 6, 2024
जनकपुरी कार्यालय पर अतिथियों ने की प्रभु श्रीराम की आरती
,
महिलाओं के भजन सुन भाव विभोर हुये अतिथि
जनकपुरी आयोजन समिति ने किया अतिथियों का भाव भरा स्वागत
आगरा। जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में आज सियाराम के भजनों की स्वरलहरियां गूंजी। ढोलक और मंजीरों पर महिला मण्डल की सदस्याओं ने विघ्नविनाशक श्रीगणेश के भजन के साथ कार्यक्रम शुरु किया। इसके उपरान्त सियाराम, हनुमान जी और माता रानी के भजनों से जनकपुरी कार्यालय गूंठ उठा। वहीं आज जनकपुरी महोत्सव समिति के कार्यालय पर शहर की विभिन्नत सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का आगमन हुआ।
सभी ने जनकपुरी आयोजन को लेकर अपने अनुभव साझा किये साथ ही महत्वपूर्ण सुझाव देते हुये सहयोग का भरोसा दिलाया। भजन संध्या के उपरांत अतिथियों को पंडित राहुल रावत ने आरती के लिये आमंत्रित किया। आरती करने वालों में एमपीएस के चेयरमैन ए के सिंह, सुनील विकल, डा मुनीश्वर गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मनोज पमार, राष्ट्रीय बजरंग दल के संयोजक मनोज, डा वी के गुप्ता, सुनील अग्रवाल, जितेन्द्र फौजदार, मधु बघेल, गौरव अग्रवाल, मुनेन्द्र जादौन, उपाध्यक्ष आशीष पाराशर, हेमंत भोजवानी, अनुराग उपाध्याय, गौरव राजावत, दिलीप खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, डीके तिवारी, प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे
: महालक्ष्मी मंदिर परिसर में सजी “एक शाम श्याम सांवरे के नाम”…जय शंकर चौधरी के भजनों पर झूमे भक्त
Wed, Sep 4, 2024
एक शाम सांवरे के नाम समिति द्वारा आयोजित हुआ आठवां श्रीश्याम संकीर्जन महोत्सव
अलौकिक श्रंगार कर छप्पन भाेग के मध्य विराजे श्याम बाबा, हुई इत्र की वर्षा
श्याम रसोई में देर रात तक उमड़ा आस्था का ज्वार, कोलकाता के कलाकारों ने गाए भजन
आगरा। यमुना मैया के तट पर देर रात तक श्याम बाबा के भजनों पर झूमते रहे भक्त। भगत के वश में है भगवान…. कन्हैया देखो बनिया हो गया…बाबा मेरी लाज अनमोल है, तेरे सिवा और कौन रखेगा लाज…, बारस के दिन उड़ गयी इन आंखाें से निंदिया रानी…जैसे भजनों को जब कोलकाता से आए जय शंकर चौधरी और रोहित शर्मा ने स्वर दिए तो आस्था हिलोरे मारने लगी। जो भक्त जहां खड़ा था बस वहीं झूमने लगा और मन ही मन आस्था में डूबने लगा। भक्तिमय ये दृश्य था बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में।
बुधवार को मंदिर परिसर में एक शाम सांवरे के नाम समिति द्वारा आठवां श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव आयोजित किया गया। अलौकिक श्रंगार सौरभ अग्रवाल आगरा द्वारा करके छप्पन भोगों के मध्य बिराजे श्याम बाबा की जोत प्रज्जवलन के साथ महोत्सव आरंभ हुआ। अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि विगत सात वर्षाें से श्याम बाबा का संकीर्तन आयोजित कर रहे हैं। आयोजन की भव्यता श्याम बाबा की कृपा से हर वर्ष बढ़ती जा रही है।
कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक जय शंकर चौधरी और रोहित शर्मा (जिम्मी)के समधुर स्वर में भक्तिमय भजनों से संध्या सजी। उनके साथ ही त्रिलोकी शर्मा, अनुराग बंसल, अनुज गुप्ता, अंकुश शर्मा, सोनम यादव, आन्या सिंघल आदि ने भी भजन प्रस्तुतियां दीं। भजनों के मध्य इत्र वर्षा में भक्त जमकर भीगे। इसके साथ ही श्याम रसोई में हजारों भक्तों ने सामूहिक प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर संरक्षक कृष्ण मुरारी सिंघल और जितेंद्र सोलंकी, अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंगद शर्मा, संयोजक हिमांशु गर्ग, महामंत्री सौरभ अग्रवाल, प्रमोद सक्सेना, गौरव वार्ष्णेय, राजेश कुमार, शुभम गर्ग, शिवम गुप्ता, सोनू गोयल, विक्की बंसल, नितिन गर्ग, धीरज मित्तल आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं ।
: श्रीराम के पावन काज के लिए गठित हुई जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी
Wed, Sep 4, 2024
8 संरक्षक, 4, संयोजक व 4 महामंत्री सहित 60 लोगों की कार्यकारिणी की हुई घोषणा
सियाराम के पूजन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ
आगरा। श्रीराम के पावन काज के लिए जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी (भक्तों के सेना) गठित हो गई है। जिसमें 8 संरक्षक, 4 संयोजक, 4 महामंत्री सहित 60 लोगों को जिम्मेदारियां मिली हैं। आज कोठी मीना बाजार स्थित श्रीजनकपुरी महोत्सव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य राहुल रावत ने विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सियाराम सहित राम दरबार के पूजन के साथा किया।
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को उनका पदभार सौंपा। राजा जनक (प्रमोद वर्मा) ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि राम काज के लिए जो पद मिले हैं वह जिम्मेदारियां और दायित्व हैं। जिन्हें सभी लोग निष्ठा भाव के साथ निभाएंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बांकेलाल जी ने कहा कि राम काज सरल नहीं होता। उसमें सुरसा रूपी अहंकार और सिंहनी जैसे अंधकार और ईष्र्या जैसे व्यवधानों को श्रीहनुमान जी की तरह पार करना होता है। वहीं कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने पदभार सम्भालते हुए जनकपुरी महोत्सव को दिव्य व भव्य बनाने के लिए श्रद्धा भाव के साथ काम करने का आश्वासन दिया। संचालन गौरव राजावत ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव जी, बांकेलाल जी, भवेन्द्र जी भी मौजूद थे।
ये हैं कार्यकारिणी में
संरक्षकः
महंत योगी शंकरनाथ, अजय राजौरिया, पूरन डाबर, डॉ. आशुतोष सक्सेना, डॉ. अलका सेन, डॉ. कमल चैधरी, सुशील रामनानी, गौरव बंसल।
संयोजकः
गौरव राजावत, हेमंत भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय।
महामंत्रीः
मुनेन्द्र जादौन, राहुल सागर, विवेक शर्मा, निशांत चतुर्वेदी।
उपाध्यक्षः
संजय अग्रवाल, सतेन्द्र तिवारी, दिलीप खंडेलवाल, महेश सारस्वत, विकास गोयल, राजू उर्फ भगवान दास, अंकित पटेल, विक्की बाबा, सुमित सतीजा, सचिन महाकाल।
कोषाध्यक्षः
सतीश शर्मा, सह कोषाध्यक्षः देवेन्द्र कुमार।
मीडिया प्रभारीः
राजीव शर्मा।
मंत्रीः
राजेन्द्र बंसल, डॉ. सुनील शरमानी, नीलेश अग्रवाल, रवि नारंग, मयंक शर्मा, दीपक चैबे, राजू यादव, मनोज वर्मा, रवि गुप्ता, राहुल खंडेलवाल, सौरभ अग्रवाल, निर्वेश शर्मा, अरुण सक्सेना, प्रमोद निठारिया, अंकुर अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल।
प्रचार प्रमुखः
सचिन गर्ग।
सदस्यः
राहुल पवार, दीपक पुण्डीर, संजीव भारद्वाज, परशुराम शर्मा, मनोज उपाध्याय, अंकुल वर्मा, भीकेन्द्र दीक्षित, सुरेन्द्र भदौरिया, वंश जादौन, आकाश सारस्वत, राहुल आर्य।