: कन्हैया की नटखट शरारतों पर यशोदा मैया संग रीझे श्रद्धालू
Mon, Sep 2, 2024
अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा भक्ति भाव के साथ मनाया गया नन्दोत्सव
जनकपुरी महोत्सव में राजा जनक एवं रानी सुनयना स्वरूप प्रमोद वर्मा व उनकी धर्मपत्नी मन्जू वर्मा का किया स्वागत
आगरा। मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया…, बंसी बाजेगी राधा नाचेगी…, छोटी छोटी गैय्या छोटे छोटे ग्वाल…, जैसी भक्तिमय गीतों के बीच नृत्य और उत्साह के भी रंग बिखरे थे। अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा आज भक्ति भाव के साथ वॉटर वक्र्स स्थित अतिथिवन में नन्दोत्सव का आयोजन किया गया। जहां भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता के साथ जनकपुरी महोत्सव में राजा जनक व रानी सुनयना के स्वरूप प्रमोद वर्मा व मंजू वर्मा को पटका व माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अनिल बंसल ने विद्या दायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष निशा सिंघल, मुख्य संरक्षक विनोद अग्रवाल, मार्गदर्शक विनय अग्रवाल, राजेश खुराना भी मौजूद थे। अध्यक्ष निशा सिंघल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार और अपनी संस्कृति की जड़ें मजबूत करने के लिए इस तरह के आयोजनों का होना बहुत आवश्यक है। इसके उपरान्त मटकी सज्जा, राधा-कृष्ण नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिता में संगठन की महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार सभी उपहार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सुभाष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, जुगल श्रोत्रिय, रानी सिंघल, कोमल मित्तल, बबिता कृष्णा, रेखा, नेहा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, मीनू, खुशी आदि उपस्थित थीं।
: जनकपुरी कार्यालय में आरती के साथ हर रोज गूंज रहे सियाराम के जयकारे
Mon, Sep 2, 2024
आगरा। कोठी मीना बाजार में सजने जा रही जनकपुरी महोत्सव के कार्यालय में हर रोज सियाराम के जयकारे गूंज रहे हैं। प्रतिदिन संध्या काल में आरती हो रही है। हर रोज शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन आरती में शामिल होने पहुंच रहे हैं।
आज संध्या आरती में अग्रवाल संघ प्रतापनगर जयपुरा हाउस के राजकुमार अग्रवाल, राजेश जिंदल, गौरव बंसल, दिनेश अग्रवाल, विजय गोयल, दीपक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजा जनक प्रमोद वर्मा, जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, राहुल सागर, मुनेंद्र जादौन, बल्ले भाई, अनुराग उपाध्याय आदि मौजूद थे।
: राजा दशरथ ने छठ पर किया श्रीराधा कृष्ण का पूजन, बांटी खिचड़ी
Sat, Aug 31, 2024
आगरा। राजा दशरथ ने जन्माष्टमी के उपरान्त छठ पर श्रीराधा कृष्ण का पूजन किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी बांटी। श्रीराम बारात व श्रीजनकपुरी महोत्सव को लेकर शहर में उत्साह है। इसी संदर्भ में आज राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा व उनती धर्मपत्नी रानी कौशल्या का स्वरूप ललिता शर्मा का एमजी रोड स्थित श्री ज्वैलर्स के यहां अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुकुट पहनाकार व माथे पर तिलक कर उनका स्वागत हुआ।
इस अवसर पर संतोष शर्मा ने राजा दशरथ के रूप में चुने जाने को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि राजा दशरथ के रूप में चुने जाने का अनुभव ही अपने आप में बहुत रोमांचकारी है। जो आपकी सोच और आचरण सभी को सात्विक व धार्मिक बना देती है। राजा दशरथ के स्वरूप में चयनित होना श्रीहरि का दिया ऐसा उपहार है, जिसे हम जितना आचरण में उतारेंगे उतना ही निखरेंगे। सभी शहरवासियों को उन्हें सम्मान देने व अभिनन्दन करने के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्य रूप से श्री ज्वैलर्स के स्वामी मोहनलाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, उदित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, गौतम सेठ, साकेश अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, देवेंद्र डीपी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।