Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: देवोत्थान एकादशी पर इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया तुलसी-सालिग्राम विवाह महोत्सव

Pragya News 24

Tue, Nov 12, 2024
Post views : 70
  • ढोल नगाड़ों संग तुलसी जी को ब्याहने पहुंचे सालिगराम
  • दूल्हा बने सालिगराम, दुल्हन बनी तुलसाजी
  • विदाई पर छलके श्रद्धालुओं के अश्रु

आगरा। दूल्हा बने रथ पर सवार सालिगराम जी और मंगल गीतों पर व हरे रामा हरे कृष्णा… कीर्तन पर झूमते, नाचते सजे धजे श्रद्धालु। तुलसी सालिगराम जी के विवाह उत्सव की उमंग हर तरफ बिखरी थी। बैंड बाजों संग धूमधाम से नाचते गाते बारातियों संग सालिगराम जी तुलसी जो को ब्याहने कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन मंदिर) पहुंचे जहां, बारात की अगवानी के लिए घराती स्वागत में थाल सजाए खड़े थे। जहां बारात का भव्य स्वागत कर विधि विधान के साथ विवाह सम्पन्न किया गया।

कमला नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए श्रद्धालु सालिगराम जी की बारात लेकर तुलसा माता को ब्याहने साथ इस्कॉन मंदिर पहुंचे। इस्कॉन मंदिर में आज सतरंगी फूलों से सजाया गया। सालिग्रामजी व तुलसीजी के विवाह के लिए चैक पूरा गया और मण्डप सजा था। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सालिगराम जी को मण्डप में विराजमान किया गया। सोलह श्रंगार कर दुल्हन बनी तुलसा माता के मण्डप में आते श्रीहरि और तुलसी माता के जयकारे मंदिर परिसर में गूंजने लगे। ढोलक मंजीरों पर दूल्हा बन गए सालिगराम, दुल्हन बनी मेरी तुलसी…, लाल जोड़े में कैसी शरमाई रे, मेरी तुलसी दुल्हन बन आई रे… जैसे गीतों पर भक्तों ने खूब नृत्य किया। मंदिर वर पक्ष (सालिग्रामजी) के परिजन के रूप में गोपाल बंसल व रजना बंसल और वधु पक्ष के रूप में यति व नवीन सिंघल मौजूद थे। भक्तों ने उपहार देकर तुलसी जी का कन्यादान लिया। विदाई के समय सभी श्रद्धालुओं की आंखें छलक आई। नम आंखों से उपहारों संग तुलसी जी को सालिगराम जी संग विदा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, संजीव मित्तल, सुशील अग्रवाल, सुनील मनचंदा, संजीव बंसल, राहुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, संजय कुकरेजा, विकास बंसल, शैलेन्द्र बंसल, शाश्वत, नन्दलाल दास आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन