Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भजन संध्या में साईं की भजनों पर झूमे भक्तजन, स्वामी लीलाशाह दर्शन फिल्म देख जाना साईं का व्यक्तित्व

Pragya News 24

Thu, Apr 4, 2024
Post views : 119

आगरा। सांई लीलाशाह की भक्ति के स्वर बिखरे तो मानों सम्पूर्ण वातावरण और हर भक्त का मन पावन हो गया। भजन संध्या में कहीं झूमते, कहीं गाते तो कहीं बंद आंखों से सांई क स्मरण करते भक्तों में भक्ति का भाव नजर आया। संत सिरोमणी सांई लीलाशाह के 144वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। शाहगंज श्रीकृष्ण गौशाला में आयोजित भजन संध्या में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह व श्रृद्धा के साथ भाग लिया।

भजन संध्या का शुभारम्भ श्रीकृष्ण गौशाला के अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी, लता भगत्यानी, हेमन्त भोजवानी, मनीष हरजानी ने सांई लीलाशाह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भजन गायक हेमन्त सिकरवार ने अपने भक्तिमय मधुर स्वरों से सजे भजनों में सांई की महिमा गाई तो हर भक्त मंत्रमुग्ध हो गया। सर्वप्रथम हरे राम हरे कृष्णा… संकीर्तन गुरु वन्दना हे मेरे सद्गुरु प्रणाम बार-बार… की गई। मेरे सद्गुरु तेरी नौकरी सबसे बढ़िया सबसे खरी…, सद्गुरु की महिमा सुनाते चलो, हरिओम हरिओम गाते चलो…, हम हैं दिवाने लीलाशाह के, सिर पर हाथ रखा है उनका कोई नहीं परवाह…, के साथ राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति भी दी। इसके उपरान्त साईं लीलाशाह की जीवनी पर आधारित एक घंटे की फिल्म (स्वामी लीलासाह दर्शन) श्रद्धालुओं को दिखाई गई, जिसमें साईं के जन्म से लेकर सम्पूर्ण वर्णन था।

श्रीकृष्ण गौशाला के अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया व एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है सतगुरु… भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिन महेश मंगरानी, पूरनचंद, सुनील करमचंदानी, भगवान अवतानी, हरीश होतचंदानी, तरुण हरजानी, सोनू मदनानी, कपिल पंजवानी, कुनाल जेठवनी, डॉ अक्षय गलानी, श्याम भोजवानी, जे के अर्जुनदास, मुरलीधर पहलाजानी, ज्ञानचंद्र मूलानी, विकास गुप्ता, अनूप भोजवानी, नारायण दास पारवानी, तुलजाराम, लाल मोटवानी, चंद्रप्रकाश सोनी, सूर्यप्रकाश, नरेश लखवानी, उमेश पेरवानी, रिया हरजानी, पूजा भोजवानी, वर्षा धर्मानी, कीर्ति भगत्यानी आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन