Tue 24 Nov 2026
Breaking News Exclusive
बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर उबाल, सामाजिक संगठनों ने खोला मोर्चा गुरुनानक जयंती पर प्रिल्यूड में गूंजा मानवता और समानता का संदेश द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा से गूंजा प्रिल्यूड का मंच, रजत जयंती पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक 21 हजार दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर, लक्ष्मी-नरसिंह स्वरूप में विराजे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा ने मोहा जनमानस का मन, 50 से अधिक झांकियों ने बिखेरी आस्था की छटा आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नाई की मंडी स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्री प्रेमनिधि जी मंदिर में हरियाली तीज मनोरथ का भव्य आयोजन

Pragya News 24

Mon, Jul 28, 2025
Post views : 136

आगरा। श्रावण शुक्ल तृतीया पर पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार नाई की मंडी स्थित प्राचीन श्री प्रेमनिधि जी मंदिर में हरियाली तीज मनोरथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस पावन अवसर पर ठाकुर श्याम बिहारी जी को हरित वस्त्रों एवं पुष्पों से सजे भव्य हिंडोले में विराजमान किया गया। भक्तों ने प्रेमपूर्वक भगवान को झूला झुलाया और भक्ति रस में डूबे भजन-कीर्तन में भाग लिया।

मंदिर परिसर को हरे-भरे पुष्पों, तोरण और बंदनवार से भव्य रूप से सजाया गया। फूलों के मंडप में विराजमान ठाकुर जी का दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे।

मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी एवं सुनीत गोस्वामी ने बताया कि हरियाली तीज को पुष्टिमार्ग में “ठकुरानी तीज” कहा जाता है, जो राधा रानी और श्री कृष्ण के मिलन और प्रेम का प्रतीक है। यह उत्सव प्रकृति, भक्ति और सौंदर्य का संगम प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि यह उत्सव केवल परंपरा नहीं, बल्कि ठाकुर जी के प्रति प्रेम और समर्पण को जीवंत करने का एक माध्यम है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन