Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सज गया 200 फुट का पंडाल, अलौकिक होगी श्रीमहालक्ष्मी प्रांगण में जन्माष्टमी महोत्सव की घड़ियां

Pragya News 24

Thu, Aug 22, 2024
Post views : 91
  • शुक्रवार सुबह भूमि पूजन के साथ श्रीगणेश होगा जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पनभाेग का
  • श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है 16 वां जन्माष्टमी महोत्सव
  • पांच दिनों तक उमड़ेगा आस्था का रेला, 11 हजार किलो का होगा छप्पन भाेग

आगरा। शुक्रवार सुबह भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हो जाएगा आगरा के सबसे भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का। श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित होने जा रहे 16 वें जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पन भाेग के लिए बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर परिसर को सजा दिया गया है। बड़े− बड़े लोहे के खंभाें और कपड़े से 200 फुट का पंडाल सज चुका है। नौ देवियों के नामों से बल्केश्वर क्षेत्र में प्रवेश द्वार बनवाए गए हैं। विभिन्न पुष्पों से सज्जित पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया गया है। मौसम को देखते हुए बारिश में राहत के लिए टीन शेड में भी आयोजन की व्यवस्था रहेगी।

अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह हवन के साथ भूमि पूजन होगा। 24 अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 200 प्रतिभागी 500 से अधिक महिलाओं के मेहंदी लगाएंगी। पुरुष सदस्य भी बालिकाओं से श्याम नाम की मेहंदी लगवाएंगे।

बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में आयोजित होने जा रहे जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पन भाेग की तैयारियों में जुटे श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल के सदस्य।

महामंत्री अशाेक सिंघल ने बताया कि गुलाबी परिधानों में भक्त 25 अगस्त को पदयात्रा करके श्याम बाबा को आमंत्रण देने जाएंगे। निशान यात्रा श्रीमहालक्ष्मी मंदिर से जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर के लिए जाएगी। इसमें 2100 से अधिक निशान शामिल किये जाएंगे। निशान यात्रा में डीजे ट्रक के साथ विभिन्न देवों की झांकियां शामिल होंगी। वीरांगनाओं के स्वरूप में बेटियां घोड़े और स्कूटी पर सवार होकर निकलेंगी। शाम को पोशाक यात्रा निकलेगी।

कोषाध्यक्ष विकास मित्तल ने बताया कि आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए मंडल के सभी सदस्य परिवार सहित दिन रात कार्यों में जुटे हुए हैं।

एडवोकेट विशाल बिंदल ने जानकारी दी कि जन्माष्टमी के दिन 26 अगस्त को मां लक्ष्मी को 11 हजार किलो के छप्पन भाेग अर्पित किये जाएंगे। इस दिन भक्त जरी और कुंदन की लाल पोशाक से सज्जित श्री महालक्ष्मी मां दर्शन कर सकेंगे। साथ ही कानपुर के कलाकारों के भजनों का आनंद ले सकेंगे। भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग हर वर्ष की भांति रहेगा। 27 अगस्त को सुस्वाद प्रसादी दस हजार से अधिक लोग ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही मंदिर परिसर में भजन संध्या एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

आयोजन में रवि खंडेलवाल, सीए मनीष अग्रवाल, ध्रुव गर्ग और मनीष अग्रवाल का विशेष सहयोग है। आयोजन की व्यवस्थाएं वरिष्ठ संरक्षक आदर्श नंदन गुप्त, मनोज जैन, अविनाश राणा, दिलीप बंसल, संजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रोहित गोयल, विनोद राठौड़, अमित गुप्ता, अमित अग्रवाल, रीतेश गुप्ता, नीरज वर्मा, एड. विशाल बिंदल, दीपक ढल, आशीष सक्सेना, कौशल बंसल, अजय अग्रवाल, आशीष गोयल, पवन जैन, भोलानाथ अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुमित अग्रवाल, मुनेश सिंघल, राजेश चावला, सियाराम पवन कुमार, निर्भय मित्तल, अखिलेश अग्रवाल, हेमंत मोहता, हरीओम बाबा, चिराग बंसल, गौरव अग्रवाल आदि संभाल रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन