Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नवनियुक्त शहर व जिला अध्यक्ष ने की बैठक, प्रत्याशियों को जिताने के लिए बनाई चुनावी रणनीति

Pragya News 24

Sat, Apr 6, 2024
Post views : 161

Agra. कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष की अध्यक्षता में पहली कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त शहर व जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद पार्टी को मजबूत करने के साथ साथ लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किये।

शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि मैं सब लोगों को साथ लेकर चलूंगा। एक-एक कार्यकर्ता के लिए संपूर्ण रूप से लड़ाई लड़ने का काम करूंगा। लेकिन यह यह संघर्ष का समय है इसमें सिर्फ करो या मरो की स्थिति है क्योंकि लोकसभा का चुनाव सिर पर है और कांग्रेस इंडिया गठबंधन में शामिल है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताना हमारी जिम्मेदारी है।

जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि मेरे लिए एक चुनौती का विषय है क्योंकि जिले में रामनाथ सिकरवार को चुनाव जीताकर लोकसभा भेजना है। जिले का हर कांग्रेस कार्यकर्ता इस समय खुद रामनाथ सिकरवार है और यह सोच ले कि वही इस बार चुनाव खुद लड़ रहा है। अगर वह ऐसा करता है तो रामनाथ सिकरवार को हम अच्छे वोटो के साथ संसद पहुँचा पाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन