: विश्व ह्रदय दिवस पर लोगो को किया जागरूक
Fri, Sep 29, 2023
आगरा:- विश्व ह्रदय दिवस की पूर्व संध्या पर हरि बोल सेवा समिति द्वारा सिनर्जी हॉस्पिटल सिकंदरा पर एक विशाल गोष्ठी का आयोजन यूज़ हार्ट नो हार्ट नामक प्रेरणास्पद थीम पर किया गया है
विश्व हृदय दिवस दुनिया भर के सभी लोगों को अपने दिल की देखभाल करने की याद दिलाता है। इस वर्ष का अभियान पहले हमारे दिलों को जानने के आवश्यक कदम पर केंद्रित है।
इस गोष्ठी में सिनर्जी हॉस्पिटल के ह्रदय चिकित्सको द्वारा ह्रदय संबंधी सभी बीमारियों के बारे में बताया कि किस प्रकार ह्रदय रोग होते है हार्ड सर्जरी, कैस्ट्रॉल, बीपी इत्यादि के बारे में बताया ओर उसको कैसे नार्मल किया जाए यह सभी जानकारी सिनर्जी के कार्डियोलॉजिस्ट विभाग के डॉक्टर राकेश त्यागी ओर मोहित राणा ने विशेष जानकारी दी एवं देवेंद्र ढल, प्रवेग गोयल, रणवीर सिह, समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमे संस्थापक ममता सिंघल, महामंत्री विक्की, कोर्डिनेटर मनोज वादिल, उपाध्यक्ष अनुज कपूर, कमल गोलानी, प्रवीण अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल राघव सिंह, पूजा अग्रवाल, राधा अग्रवाल, सिंपल अग्रवाल, मिथिलेश सिंह मीरा महेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
: यूनाइटेड फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
Thu, Sep 28, 2023
आपको अवगत कराना है फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष में आज यूनाइटेड फार्मासिस्ट एसोसिएशन ऑल इंडिया की शाखा आगरा के द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा जोन कोऑर्डिनेटर संतोष आनंद, ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा, यूनाइटेड फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार गौतम व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रविंद्र सिंह बघेल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ तुषार वशिष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, जिला अध्यक्ष बिजनौर रोहित चौधरी आदि उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा समाज में फार्मासिस्ट की उपयोगिता व उपलब्धता केे बारे में बताया व जागरूक किया गया। आगरा फार्मासिस्ट टीम के द्वारा दृष्टिहीन संस्था केें बच्चों को खाना खिलाया एवं फल वितरण किए।
कार्यक्रम के आयोजन में छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष राहुल राठौर, प्रदेश सचिव सोमवीर राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रविंद्र सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार, जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार, जिला प्रवक्ता यू के मलिक, शुभम हरित, अनंत मित्तल, अंजुल गुप्ता, आमेंद्र त्यागी, जगमोहन, ए के माथुर, नरेश कुमार, जयप्रकाश बघेल, रिश्ता राही एवं संगठन के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।
: साईकिल चलाओगे तो जीवन भर दौड़ोगे, डॉ. सुजॉय भट्टाचार्जी ने घुटनों व पैरों के रखरखाव पर दिया व्याख्यान
Wed, Sep 20, 2023
आगरा। पैरों को जीवन भर बिना दर्द और तकलीफ के चलाना है तो हर रोज कम से कम आधा घंटा साइकिल चलाइये। दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर खाना शरीर के अन्य अंगों के लिए घातक हो सकता है। पेन किलर का साइड इफेक्ट आंख, किडनी या लिवर को रोगी बना देता है। इसलिए पेन का सेवन करने से बचे, जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह पर ही पेन किलर खाएं। शरीर और पैरों को स्वस्थ रखने का सबसे बेहतर तरीका अपनी जीवन शैली में बदलाव, व्यायाम और पौष्टिक आहार से अच्छा उपाय और कुछ नहीं।
सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर के डॉ. सुजॉय भट्टाचार्जी ने आज होटल पीएल पैलेस में कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें रोबोटिक बाइलेटरल टोटल नी रिप्लेसमेंट की जानकारी दी गई।
असहनीय दर्द से पीड़ित और बिना सहारे के न चल पाने वाली आगरा, कमला नगर निवासी 80 वर्षीय शांति देवी का एक ही बार में दोनों घुटनों का प्रत्यापोरण किया। कार्यशाला में शांति देवी भी मौजूद थीं। 25 जुलाई 2023 को एक्टिव जॉइंट रिप्लेसमेंट रोबोट के ज़रिये घुटनों का रोबोटिक बाइलेटरल टोटल नी रिप्लेसमेंट के बाद अब उन्हें चलने के लिए किसी सहारे की जरूरत नहीं। सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर के एच.ओ.डी एवं डायरेक्टर डा. सुजॉय भट्टाचार्जी ने एक्टिव जॉइंट रोबोट सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिससे एक ही सिटिंग में दोनों घुटनो की सर्जरी की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि सर्जरी की तैयारी में घुटनों का एक नॉन-कंट्रास्ट सीटी स्कैन किया गया और जरुरी बोन-कट और इम्प्लांट साइज पर फैसला किया। यह जानकारी वास्तविक सर्जरी से पहले रोबोट में डाली गई। सर्जरी के दौरान रोबोट द्वारा बड़ी सटीकता के साथ हड्डियों को काटा गया, जिससे गलती की संभावना कम हो गई। इस सर्जरी की खासियत यह थी कि सर्जरी रोबोट के द्वारा किए जाने पर भी डॉ. सुजॉय भट्टाचार्जी मरीज के घुटने के लिगामेंट (क्रूशिएट्स) को बनाए रखने में कामयाब रहे।
सर्जरी के कुछ ही घंटों बाद शांति देवी को सहारे के साथ चलाना शुरू कर दिया गया और वर्षो से जिस दर्द के साथ वो जी रहीं थी अब दर्द-मुक्त है और बिना किसी समस्या के नियमित कार्य करने में सक्षम है। पारंपरिक तरीके के मुकाबले रोबोट द्वारा की गई सर्जरी के बड़े फायदे हैं। इनमें इम्प्लांट पोजिशनिंग की बेहतर सटीकता, मानवीय त्रुटि या सॉफ्ट-टिशू इंजरी की बहुत कम संभावना, अधिक ऑपरेटिव सटीकता और सर्जरी के बाद कम दर्द एवं रोगी का शीघ्र स्वास्थ्य वापसी शामिल है।
क्या है लिगामेंट
"क्रूशिएट्स" दो क्रॉस-आकार के लिगामेंट होते है जो घुटने के सामने और पीछे की तरफ मौजूद होते हैं और जांघ की हड्डी को पिंडली की हड्डी से जोड़ते हैं। पारंपरिक रोबोट की सहायता से की जाने वाली सर्जरी में दोनो लिगामेंट्स को निकालना पड़ता है, जिसके कारण मरीज़ को कृत्रिम घुटने के बदले जाने जैसी एक अप्राकृतिक भावना के साथ रहना पड़ता है।
क्यों जरूरी है लिगामेंट का बचाए रखना
डॉ. सुजॉय भट्टाचार्जी, एच.ओ.डी एवं डायरेक्टर, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर, सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद का कहना है कि "घुटने के रिप्लेसमेंट में एक या दोनों घुटने के लिगामेंट को संरक्षित करना महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह घुटने को एक प्राकृतिक एहसास देता है और स्थिर करने में मदद करता है। मरीजों को उनके ऑपरेटेड घुटने पूरी तरह से प्राकृतिक लगते हैं, जिससे वे भूल जाते हैं कि वे घुटने के रिप्लेसमेंट के साथ जी रहे हैं। यह एक अवधारणा है जिसे 'फॉरगॉटन नी' कहा जाता है। पारंपरिक रोबोटिक सर्जरी से किए गए नी रिप्लेसमेंट के साथ यह संभव नहीं है जो आज-कल मरीजों पर किया जाता है। हम दुनिया के पहले हॉस्पिटल हैं जिसने क्रूशिएट को बनाए रखते हुए टोटल रोबोटिक नी ट्रांसप्लांट करने की क्षमता विकसित की थी।"