: मिड डे मील में बच्चों को खिलाया जा रहा है कीड़े वाला खाना
Wed, Oct 11, 2023
Agra: सरकारी विद्यालयों में मिड डे मील के नाम पर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता को बिना चेक किये ही खाना बनाया जा रहा है। कीड़े वाला खाना विद्यालयों के छात्रों को परोसा जा रहा है। ताजा मामला मलपुरा के एक प्राथमिक विद्यालय का है।
बच्चों को कीड़े वाला खाना परोसा जाने पर बच्चों के खाने में बड़ी मात्रा में कीड़े पड़े थे। अभिभावकों ने हंगामा कर स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
मामला थाना मलपुरा के गांव नगला ढाका के प्राथमिक विद्यालय का है। मिड डे मील के नाम पर छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया। छात्रों को कीड़े वाला खाना खाने को दिया जा रहा है। छात्रों को जो भोजन दिया गया उसमें बड़ी मात्रा में बड़े-बड़े कीड़े पड़े हुए थे। बच्चों ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुँच गए। उन्होंने जमकर हंगामा काटा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने भोजन को देखकर जांच की और गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।
अभिभावकों का आरोप लगाया कि स्कूल में भोजन की गुणवत्ता खराब है। बच्चों को कीड़े वाला खाना खिलाया जा रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
: "Say No To Drug" कैंपेन को लेकर साइकिल से निकले युवा पहुंचे आगरा
Tue, Oct 10, 2023
Agra. शराब के सेवन से गांव में अधिकतर लोगों की मौत हो गई। करीबी रिश्तेदार भी इसकी चपेट में आ गए। शराब के सेवन से बढ़ रहे मौत के आंकड़ों और गांव की स्थिति देखकर दो युवाओं ने शराब और नशे को बंद करने की ठानी और फिर छत्तीसगढ़ से साइकिल से देश भर में "Say No To Drug" कैंपेन की शुरुआत कर दी जो 11 राज्यों के बाद आगरा आ पहुँचे।
रायगढ़ से शुरू हुआ अभियान
"Say No To Drug" कैंपेन को लेकर निकले दोनों युवा छत्तीसगढ़ की रहने वाले हैं। अमर पाटले और हेमराज दोनों अच्छे दोस्त है। अमर पाटले चाम्पा छत्तीसगढ़ के निवासी है तो हेम कुमार आजाद शक्ति जिला छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। दोनों के ही गांव में लोग शराब का सेवन अत्यधिक करते थे जिससे आए दिन शराब के सेवन से किसी न किसी की मृत्यु की सूचना सुनने को मिल जाती थी। गरीबी रिश्तेदार भी शराब की सेवन से अपनी जान गंवा बैठे। बस इसी बात से दोनों को काफी ठेस पहुंची। दोनों ने ही मिलकर "Say No To Drug" कैंपेन चलाने की ठानी और देश में शराब को बंद कराने की मांग को लेकर निकल पड़े। इस अभियान की शुरुआत 9 में को जिला रायगढ़ से की गई थी जो अब 11 राज्यों को पूरा करते हुए आगरा पहुंच गई है। आगरा से वह मथुरा दिल्ली पंजाब जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे और इस कैंपेन का समापन छत्तीसगढ़ सीएम ऑफिस पर जाकर होगा।
बना रहे जागरूक
अमर पाटले ने बताया कि वह जिस राज्य में पहुँच रहे है वहाँ लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। लोगों की मदद से जगह-जगह जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में भी संपर्क कर स्कूल व कॉलेज के छात्रों को "Say No To Drug कैंपेन के तहत उन्हें शपथ भी दिलवाई जा रही है जिससे युवा नशे की गिरफ्त न आये।
अमरपाली और हेमराज ने बताया कि वह दोनों वेल एजुकेटेड है। बीएससी के साथ-साथ होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। अमर पाटले ने बताया कि वह एक योगा सेंटर में मैनेजर के पद पर थे तो वहीँ हेमराज एक नोएडा में मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत थे। दोनों नहीं इस सामाजिक सरोकार के लिए जॉब छोड़ दी।
हेमराज ने बताया कि छत्तीसगढ़ से यह सफर तो शुरू कर दिया लेकिन भीषण गर्मी धूल धाकड़ व मौसम की मार होने परेशान करती है। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि रास्ते में साइकिल पंचर हो जाती है तो खुद ही साइकिल को ठीक करना पड़ता है। वह पंचर जोड़ने के समान के साथ-साथ हवा भरने के पंप को भी साथ लेकर चल रहे हैं।
शराब बंदी की मांग
दोनों युवाओं ने कहा कि वह "Say No To Drug" चैंपियन लेकर चल रहे हैं उनका मुख्य लक्ष्य है कि वह शराब को बंद करना चाहते हैं। क्योंकि उनके गांव में शराब के सेवन से अधिकतर लोगों की मौत हो रही है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सीएम को पीएम नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और जो समर्थन उन्हें देशभर से मिल रहा है उसकी भी जानकारी दी जाएगी।
: दो माह पुराने शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस, उम्र को लेकर संशय जारी
Thu, Oct 5, 2023
Agra. आगरा के जिला अस्पताल में एक शव को लाया गया था। शव किसी नाबालिग का है या फिर वयस्क का। इसका पता लगाने के लिए जिला अस्पताल में उसके शव का एक्सरा किया गया। इस बॉडी को पोस्टमार्टम ग्रह से भेजा गया था। चिकित्सकों ने तुरंत इस बॉडी का एक्सरा कराया और फिर पोस्टमार्टम ग्रह भिजवा दिया।
मामला बाह पिनाहट क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था। शव भी दो माह पुराना बताया जा रहा है जिसके सिर में गोली लगी हुई है यानी गोली मारकर इसकी हत्या हुई थी। शव की दुर्गति हो रखी थी। पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था लेकिन उसकी उम्र पुलिस के लिए पहेली बनी हुई थी।
उम्र की पहेली को सुलझाने के लिए पोस्टमार्टम से शव को जिला अस्पताल भेजा गया। यहाँ पर शव का एक्सरा हुआ और उसकी उम्र से संबंधित रिपोर्ट चिकित्सकों ने दी। शव को लेकर आये पोस्टमार्टम कर्मचारियों ने बताया कि अज्ञात शव मिला है उसकी उम्र को लेकर संशय से बना हुआ है।