Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा में बिजनेस नेटवर्किंग का महाकुंभ : बीएनआई ताज ग्रुप का ग्रांड विजिटर डे 17 सितंबर को

Pragya News 24

Sat, Sep 13, 2025
Post views : 152
  • शहर के विभिन्न उद्यमियों और महिला उद्यमियों की रहेगी सक्रिय भागीदारी

आगरा। शहर के उद्यमियों को एक मजबूत व्यावसायिक नेटवर्क और सहयोग का साझा मंच प्रदान करने वाले बीएनआई ताज ग्रुप आगरा चैप्टर द्वारा ग्रांड विजिटर डे समारोह का आयोजन आगामी 17 सितंबर, बुधवार को किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम होटल ग्रांड मर्क्योर, फतेहाबाद रोड पर प्रातः 7:30 बजे से आरंभ होगा।
इस आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को होटल होलीडे इन, हरी पर्वत पर संपन्न हुआ।

अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि बीएनआई ताज ग्रुप का आगरा चैप्टर करीब 3 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था। इसका प्रमुख उद्देश्य शहर के उद्यमियों को एक प्लेटफार्म पर लाकर परस्पर व्यापारिक संबंधों को प्रोत्साहन देना, सहयोग की भावना बढ़ाना और नए अवसरों का सृजन करना है। उन्होंने कहा कि ग्रुप में हर छह माह में नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी जाती है और प्रत्येक माह के चारों बुधवार को सदस्य बैठक करते हैं। इन बैठकों में नेटवर्किंग, व्यापारिक सहयोग, मार्गदर्शन और दीर्घकालिक संबंध निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
बीएनआई ताज ग्रुप आगरा चैप्टर में सोलर, कारपेट, आईटी, इवेंट मैनेजमेंट, विज्ञापन एजेंसी, फाइनेंस, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर, एजुकेशन, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी, ज्वेलरी, लीगल कंसल्टेंसी, मैन्युफैक्चरिंग, हैंडीक्राफ्ट्स जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी सक्रिय रूप से जुड़े हैं। विशेष बात यह है कि इस मंच पर महिला उद्यमी भी बड़ी संख्या में भागीदारी कर रही हैं और अपने-अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ-साथ नेटवर्किंग की नई मिसाल कायम कर रही हैं।
पूर्व अध्यक्ष अमित खत्री ने बताया कि बीएनआई ताज ग्रुप आगरा चैप्टर ने तीन वर्षों में व्यापारिक जगत में नई ऊर्जा और सकारात्मक माहौल तैयार किया है। यहां उद्यमियों को न केवल व्यवसायिक अवसर प्राप्त होते हैं बल्कि मार्केटिंग, ब्रांडिंग और प्रोफेशनल ग्रोथ के नए रास्ते भी खुलते हैं।

पोस्टर विमोचन अवसर पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीएनआई प्रवीन जैन, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव मयंक गुप्ता, शिखा जैन, जितेंद्र चौधरी, नेहा गोयल, राहुल त्यागी, अमन गुप्ता, प्रशांत, केशव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन