: करें एक हाथ से अपना और दूसरे हाथ से समाज का उत्थानः रविंद्र जायसवाल
Sun, Nov 19, 2023
शिवहरे समाज एवं शिवहरेवाणी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रथम निःशुल्क वैवाहिक परिचय सम्मेलन
कलचुरी (वैश्य) शिवहरे समाज के 400 से अधिक युवाओं का हुआ पंजीकरण, दिया गया परिचय
स्टांप पंजीकरण शुल्क राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल बोले, समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती पर शहर में पहली बार निकली शोभायात्रा, शामिल हुआ शिवहरे समाज
आगरा। शिवहरे समाज की विशेषता है कि वो एक हाथ से अपने स्वयं के लिए कार्य करता है तो दूसरे हाथ से समाज के उत्थान के लिए कार्यरत रहता है। वैवाहिक परिचय सम्मेलन एकल परिवारों के लिए संयुक्त परिवार की जिम्मेदारी निभाने का करेगा। व्यस्तता के समय में समाज के विकास और महत्वपूर्ण व्यवस्था विवाह के लिए परिचय सम्मेलन आधार की भांति होगा। यह कहना था मुख्य अतिथि स्टांप पंजीकरण शुल्क राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल का।
रविवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती के अवसर पर शिवहरे समाज एवं शिवहरेवाणी के संयुक्त तत्वावधान में कलचुरी (वैश्य) निःशुल्क वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। दीप प्रज्जवलन के साथ समारोह आरंभ हुआ। नटरांजलि थियेटर आर्ट के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना और श्रीराम स्तुति पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने परिचय सम्मेलन को सामाजिक उत्थान एवं एकता के लिए महत्वपूर्ण बताया। कहा कि जिस जाति या वर्ग में जन्म हुआ है उसके उत्थान के साथ ही देश के विकास के लिए योगदान देना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन से भविष्य के नये जोड़े बनकर निकलेंगे। कलचुरी वैश्य शिवहरे समाज के व्यक्ति सर्वाधिक धार्मिक आयोजनों में योगदान देते हैं। पहली बार आगरा में किया गया ये प्रयास सामाजिक रूप से मिसाल बनेगा। उन्होंने अपने भाषण में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं, कहा कि परिवार में किसी भी व्यक्ति के संपत्ति नाम करने पर से स्टांप शुल्क हटा दिया गया है। पावर आफ अटार्नी का दुरुपयोग रोकने के लिए सिर्फ रक्त संबंध में ही ये सुविधा लागू की गयी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक विजय शिवहरे ने कहा कि स्वयं को उपनामों या वर्ग में न बांटें बल्कि एकजुट हो गर्व करें कि देश की सवा सौ करोड़ की जनता में शिवहरे समाज 14 करोड़ की जनसंख्या में भागीदारी निभा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम संयोजक एवं शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी और बताया कि परिचय सम्मेलन पूर्णतः निःशुल्क रखा गया। 300 युवा और 100 युवतियों के पंजीकरण किये गए, जिसमें से दर्जनों बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत हैं। रामसिया विकास गुप्ता ने बताया कि शिवहरे, जायसवाल, राय, चौकसे, गुलहरे, वालिया आदि उपवर्ग शामिल हुए। “परिचय” पत्रिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन उदयपुर से आये सूर्य प्रकाश सुहालकर ने किया। आयोजन में राजस्थान, मप्र, दिल्ली, बिहार से लोग शामिल हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में योगदान के लिए अल्का सिंह (निदेशक नटरांजलि थियेटर आर्ट) और नमिता वाजपेयी का सम्मान किया गया।
पहली बार निकली सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की शोभायात्रा
परिचय सम्मेलन से पूर्व दीवानी चौराहा से भगवान सहस्त्रबाहु की शोभायात्रा निकाली गयी। भारत माता की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर विधायक विजय शिवहरे ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा विराजित करने के लिए प्रयास किये जाएंगे।
ये रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल
जय नारायण चौकसे, कालका प्रसाद शिवहरे, राजकुमार शिवहरे, रविंद्र शिवहरे, चंद्रप्रकाश, सुरेशचंद्र, सतीश जायसवाल, किशोर भगत, विजनेश शिवहरे, अरविंद्र गुप्ता, भगवान स्वरूप शिवहरे, विनय गुप्ता, केके शिवहरे, सुभाष गुप्ता, सीमन्त साहू, स्वामी हरिहर दास जी, रवि शिवहरे, कमल गुप्ता, संत कुमार सोनी, बृजेश शिवहरे, देवेंद्र पवैया, अर्चना जायसवाल, शिवविशाल शिवहरे आदि की मुख्यरूप से उपस्थिति रही।
इन्होंने संभाली व्यवस्थाएं
रामसिया विकास गुप्ता, हिमांशु शिवहरे, वीरेंद्र शिवहरे, कुलभूषण गुप्ता, केके शिवहरे, सोम साहू, विकास गुप्ता, रवि शिवहरे, अजय शिवहरे आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
https://youtu.be/8iAYVQH1iIo
: डायबिटीज को हराने वॉकॉथन में दौड़े सैकड़ों शहरवासी
Sun, Nov 19, 2023
आईएमए आगरा द्वारा संजय प्लेस से एसएन इमरजेंसी तक किया वॉकॉथन का आयोजन
आमजन को समझाए डायबिटीज के दुष्प्रभाव, व्यायाम करने, फास्ट फूड से दूर रहने की दी सलाह
आगरा। डायबिटीज को हराने के लिए आज डॉक्टरों संग सैकड़ों शहरवासी हाथों में जागरूकता स्लोगन की तख्तियां लेकर दौड़े। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) द्वारा डायबिटीज जागरूकता सप्ताह के तहत आज शहीद स्मारक से वॉकॉथन का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों विभिन्न अस्पतालों के स्टॉफ व डॉक्टरों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। वॉकॉथन का समापन एसएन अस्पताल की इमरजेंसी पर हुआ। जहां अंत में सभा आयोजित कर आमजन को डायबिटीज के लक्षण, कारण और बचाब के बारे में जानकारी दी।
वॉकॉथन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, उप्र महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित व आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल एवं सचिव डॉ पंकज नगायच ने झंडी दिखाकर किया। डॉ. मुकेश गोयल ने कहा कि डायबिटीज को हराने के लिए नियमित व्यायाम और फास्ट व पैक्ड फूड से दूर रहना बेहद जरूरी है। आईएमए सचिव डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि आंखों में मोतियाबिन्द के बाद अंधेपन का कारण डायबिटीज है, किडनी का प्रत्यारोपण का सबसे बड़ा कारण डायबिटीज है। पैरों का कटने में एक्सीडेंट के बाद दूसरा सबसे बड़ा कारण डायबिटीज है। चिन्ता की बात यह है कि भारत में कम उम्र में ही डायबिटीज युवाओं को अपने शिकंजे में ले रही है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. ओ पी यादव ने शरीर का वजन समान्य रखने व नियमति व्यायाम, पैदल चलना, हरी सब्जियां खाना, मोटा अनाज को प्राथमिकता देना, नमक चीनी व मेदा से बने खाद्य पदार्थ का कम प्रयोग की सलाह दी।
वॉकॉथन में मुख्य रूप से आईएमए के सदस्यों, प्रताप पब्लिक स्कूल केके नगर , रवि स्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, पुष्पांजली व विम्स अस्पताल के नर्सिंग स्टॉफ सहित सैकड़ों शहरवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. योगेश सिंघल, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. डीबी शर्मा, डॉ. अरुण शिरोमणी, डॉ. ओपी यादव, डॉ. अनुपम गुप्ता (गायनी), डॉ. अनुपम गुप्ता (आर्थों), डॉ. रणवीर त्यागी, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. पूजा नगायच, डॉ. अनुराग यादव, डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. एसके कालरा, भरत शर्मा, अनिल गोयल, डॉ. कुशल सिंह एवं अन्य कई चिकित्सक मौजूद रहे
सभी पीएचसी, जिला अस्पताल पर फ्री है डायबिटीज की जांच
सीएमओ अरुण श्रीवास्तव ने आमजन को सम्बोधित करते हुए बताया कि सभी पीएससी (प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र) पर डायबिटीज की जांच पूर्णतः निशुल्क है। जिन लोगों को डायबिटीज है या डायबिटीज के लक्षण होने पर संदेह है तो वह इसका लाभ उठा सकते हैं। कई रोगों को साथ लेकर आने वाली डायबिटीज के प्रति लापरवाही न बरते। लक्षण होने पर तुरन्त जांच कराएं। ऐसा जन जागरूकता कार्यक्रम के लिए आइएमए की सीएमओ आगरा ने प्रशंसा की।
ये हैं डायबिटीज के लक्षण
1-ज्यादा प्यास लगना।
2-बार-बार पेशाब जाना।
3-शरीर के घाव का जल्दी ठीक न होना।
4-आंखों के नम्बर का जल्दी-जल्दी बदलना।
5-वजन घटना, थकान रहना।
https://youtu.be/TQ5d2h-Osmk
: गोपाष्टमी पर 56 भोग के साथ किया गौ माता का पूजन
Sun, Nov 19, 2023
गौ सेवा मित्र मंडल ने पहली बार किया गोपाष्टमी पर अनूठा आयोजन
विविध व्यंजनों की भांति लगे थे गायों और गोवंशों के लिए 56 भोग
वाटरवर्क्स स्थित गौशाला सहित दो अन्य गौशाला में वितरित हुई सामग्री
आगरा। विभिन्न अवसरों पर विविध मंदिरों में 56 भोग आयोजन प्रचलित हैं किंतु गोपाष्टमी से एक दिन पूर्व गौ सेवा मित्र मंडल द्वारा अनूठा आयोजन किया गया।
वाटरवर्क्स स्थित गौशाला में गायों और गोवंशों के लिए लगाए गए 56 भोग समारोह में उपस्थित गौ सेवा मित्र मंडल के सदस्य।
रविवार को वाटरवर्क्स स्थित गौशाला प्रांगण में सैंकड़ों गायों और गोवंशों के लिए गौ सेवा मित्र मंडल द्वारा पहली बार 56 भोग समारोह का आयोजन किया गया। गोवंश और गायों के लिए 56 प्रकार के व्यंजन जिनमें साग सब्जियां, अंकुरित अनाज, अंकुरित दालें, मेवा, फल, गुड़, रोटी, पुए, मिष्ठान आदि सजाए गए। सदस्यों ने गौशाला में गायों और गोवंशों का पूजन कर भोग लगाया।
वाटरवर्क्स स्थित गौशाला में गायों और गोवंशों के लिए लगाए गए 56 भोग समारोह में उपस्थित गौ सेवा मित्र मंडल के सदस्य।
अध्यक्ष नीरज कुमार अग्रवाल ने बताया कि 56 भोग की सामग्री को फाउंड्री नगर और कर्मयोगी स्थित गौशाला में भी वितरित किया गया। इस अवसर पर नीरज कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विकास मित्तल, जितेंद्र अग्रवाल, विशाल बिंदल, नीरज बांदिल, कन्हैया लाल अग्रवाल, प्रदीप सीए, विवेक सिंघल, पंकज गुप्ता, मनीष गोयल, मुकुंद बंसल, अमित गुप्ता, अमित अग्रवाल, दिलीप बंसल, संजय अग्रवाल, प्रदीप गोयल, अरविंद शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
https://youtu.be/KTavRMgHezw?si=JLkOGUM-wAWl9oGW