: आगे गाय पाछें गाय इत गाय उत गाय… श्रीमनः कामेश्वर गौशाला में गौचारण लीला में जीवंत हुआ द्वापर
Tue, Nov 21, 2023
मोर− मुकुट धारण कर गौचरण को निकले ग्वाल बाल
गौ− ग्राम−ग्वाल और गोपाल की सजी अद्भुत झांकी
आगरा। अपने ज्येष्ठ संग प्रथम बार श्रीकृष्ण ने गोपाष्टमी के पावन दिवस पर गौचरण आरंभ किया। सजी धजी गइया मइया संग मोर मुकुट धारण कर गोपाल, ग्वाल की अद्भुत शोभा जिसने देखी बस वो मंत्रमुग्ध हो गया। द्वापर युग की यही छवि नयनों को सुख दे रही थी गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमशाबाद रोड स्थित श्रीमनःकामेश्वर गौशाला प्रांगण में।
सोमवार को गोपाष्टमी के अवसर पर श्रीमनः कामेश्वर मंदिर मठ द्वारा गौचारण लीला आयोजित की गयी। गौशाला की सभी गाय और गोवंशों को श्रृंगारित किया गया। स्थानीय बच्चों को गोपाल स्वरूप में मोर मुकुट धारण कराया गया। महंत श्री योगेश पुरी, मठ प्रशासक हरिहर पुरी, भाजपा राष्ट्रीय समन्वयक संगठन किसान मोर्चा गौवंश पंचायती राज और पूर्व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री हृदयनाथ सिंह और सूर्य प्रताप सिंह सहित उपस्थित लोगों ने विधिवत गौपूजन किया।
महंत श्री योगेश पुरी ने गौ पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि अग्रतो ब्रह्म रुपाय, मध्यते विष्णु रूपिने, पृष्टतो रुद्र रुपाये, श्री गौ देव्ये नमोस्तुते। गौ माता में स्वयं त्रिदेवों का वास होता है।़
गौचारण लीला का दृश्य गोकुल और नंदगांव के कृष्ण कालीन दौर को जीवंत कर रहा था। आगे-आगे गायें, उनके पीछे-पीछे बांसुरी बजाते हुए श्यामसुन्दर तदन्तर बलराम और फिर श्रीकृष्ण के यश का गान करते हुए ग्वालबाल। इसके बाद गायों के लिए छप्पन भोग प्रसादी हुई। दीपमालिका सजाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजन के मुख्य यजमान पवन-कृष्णा गुप्ता थे। ग्वाल बालों का श्रृंगार दीप्ति गर्ग और नाइसी मित्तल ने किया।
इस अवसर पर दिलीप भारद्वाज, उमा शंकर गुप्ता, मोहन माथुर, अर्चना दुबे, ममता भारद्वाज, कुमकुम, अन्ना, शिमला, अनु, राजकुमारी, भावना, शशि, गुंजन शर्मा, अनिरुद्ध गुरु, सुधीर यादव आदि उपस्थित रहे।
: श्रीकृष्ण लीला शताब्दी समारोह में मनाया गया नंदोत्सव
Mon, Nov 20, 2023
अवतार लियो गोपाल नन्दलाल, नन्द भवन बधाई बाज रही
दीपक नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध,पूतना वध का लिया आनंद
नंद सखा की सवारी में उमड़ा बल्केश्वर
शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र, उपहार लूटने की मची रही होड
अवतार लियो गोपाल नन्दलाल, नन्द भवन बधाई बाज रही
अवतार लियो गोपाल नन्दलाल, नन्द भवन बधाई बाज रही
आगरा। नंद घर आनंद भए, जै कन्हैयालाल की, हाथी-घोड़ा पालकी, जै जै नन्दलाल की… श्रीकृष्ण लीला में सोमवार को जमकर आनंद बरसा। यशोदा को सभी ने खूब बधाइयां दी और मंगलगान गाए। नंद बाबा ने उपहार लुटाए और ब्रजवासियों ने नृत्य करके माहौल खुशनुमा कर दिया।
दीपक नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध
ब्रजधाम बने वाटर वर्क्स चौराहा स्थित गौशाला प्रांगण में श्रीकृष्ण लीला शताब्दी समारोह के अन्तर्गत सोमवार को नंदोत्सव की लीला का मंचन किया गया। जिसमें नंद बाबा के स्वरूप ने जमकर उल्लास बिखेरा और दानपुण्य किया। ब्रजवासियों को उपहार दिए।
नंद सखा की सवारी
नंद सखा की सवारी बैंड बाजों के साथ बल्केश्वर चौराहा से निकाली गई। नंद सखा बने मुकेश मित्तल और शोभना मित्तल अपने परिजनों और साथियों पार्षद पूजा बंसल, तनुज मित्तल, मनोज बंसल, संदीप बंसल, सुरेश चंद्र गर्ग, प्रदीप बंसल, गिर्राज बंसल, आयुष बंसल, पीयूष अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल जगदीश बगला, पीएल शर्मा, भगत सिंह बघेल, मुकेश जैन, पारुल बंसल, श्वेता महेश्वरी आदि के साथ गौशाला पहुंचे। जिनका स्वागत किया गया।
पूतना वध
इससे पूर्व लीला में कंस द्वारा बाल कृष्ण के वध के लिए विभिन्न तरीके अपनाए गए। एक माह तक के सभी बच्चों का वध कर दिया गया। राक्षसी पूतना को भेज कर भी श्रीकृष्ण के वध के प्रयास किये, लेकिन कृष्ण ने पूतना का ही वध कर दिया। इसके अलावा कान्हा के नामकरण संस्कार, भगवान शंकर द्वारा दर्शन के लिए आना, ऊखल बंधन आदि लीलाओं का मंचन भी वृंदावन के श्रीराम शर्मा (निमाई) के निर्देशन में कलाकारों द्वारा किया गया।
पूतना वध
लीला के अंत में भगवान कृष्ण के स्वरूप की आरती कमेटी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, विजय रोहतगी, अशोक गोयल, पीके मोदी, शेखर गोयल, बृजेश अग्रवाल, कृष्ण कन्हैया अग्रवाल, प्रभात रोहतगी, विष्णु अग्रवाल, एसपी सिंह, राजीव अग्रवाल, राकेश गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, कौशल किशोर सिंघल, विनोद भट्टेवाले, अनुज सिंघल आदि ने उतारी।
: जय झूलेलाल सेवा संगठन ने गायों के लिए अर्पित किये 56 भोग
Mon, Nov 20, 2023
आगरा। गौ सेवा का धर्म ईश्वर सेवा के धर्म के समान है, ऐसी उत्तम भावना के साथ जय झूलेलाल सेवा संगठन के सदस्यों ने गौचर सेवा का आयोजन बल्केश्वर स्थित गौशाला में किया।
रविवार को जय झूलेलाल सेवा संगठन द्वार गोपाष्टमी के अवसर पर गायों के लिए 56 भोग का आयोजन किया। जिसमे गाय माताओं के लिए चारे और अन्य भोज सामग्री की व्यवस्था की गई। इसमें सिंधी समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने सेवाकर्म में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दी।
संगठन के अध्यक्ष दीपक आतवानी ने बताया की हिंदू धर्म और शास्त्रों में सबसे पवित्र मानी जाने वाली माता समान गायों की सेवा के लिए जय झुलेलाल सेवा संगठन सदैव तत्पर रहता है। वर्ष में कई बार गौ सेवा कार्यक्रम किए जाते हैं।
महामंत्री राजीव नागरानी ने बताया कि संगठन द्वारा वर्षभर किये जाने वाले कार्यक्रमों में से एक यह गौ सेवा कार्यक्रम है जिसमें गौशाला की गायों की भोज सेवा हेतु 56 प्रकार के भोज जैसे चारा, आटा, सब्जियां, फल आदि की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में सिंधी समाज की युवा पीढ़ी तथा जय झूलेलाल सेवा संगठन के अध्यक्ष दीपक अतवानी, महामंत्री राजीव नागरानी, कोषाध्यक्ष मनीष हरजानी, उपाध्यक्ष शेरू साधवानी, जितेंद्र कुकरेजा, विकास दुल्हानी, कपिल वलेचा मीडिया प्रभारी तरुन कुमार, कमल जुम्मानी, भारत हासानी सह मीडिया प्रभारी, लकी सावलानी, नितिन सुखेजा, विजय खत्री, किशोर थारवानी, सुनील माखीजा ,सुधीर मदान, प्रदीप रामत्री, किशोर मेहता, हितेश तलरेजा, हनी, विजय बुलानी, दिलीप खेमानी, विजय सिंधानी, कपिल पंजवानी, कपिल छाबरा, अंश पंजवानी, अशोक गुरबानी, धीरज वलेचा, जतिन शोभनानी, नरेंद्र राय सिंघानी, जितेन्द्र करीरा, मनोज छाबरा आदि सदस्यों ने गौ सेवा का लाभ उठाया।
https://youtu.be/6Gv7FJeMRcg