: अटल गीत गंगा में बहेंगी देशभक्ति की बयार
Fri, Dec 22, 2023
आगरा। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व बेला पर अटल गीत गंगा आयोजन समिति द्वारा 12वें अटल गीत गंगा कार्यक्रम का आयोजन 24 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे से फतेहाबाद रोड स्थित अटल उद्यान (सेल्फी प्वाइंट) में किया जायेगा। जिसमें प्रख्यात गीतकार सुधीर नारायण स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाओं को संगीत के सुरों में पिरोएंगे। साथ ही देश के प्रख्यात कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति की बयार को बहाएंगे। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन व प्रतिष्ठित लोग भाग लेंगे।
एडीए के अधिशासी अभियन्ता पूरन कुमार, अटल गीत गंगा आयोजन समिति के संयोजक अशोक कुमार चौबे ने जयपुर हाउस स्थित आवास विकास प्राधिकरण के लघु सभागार में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में कहा कि कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी बघेल व मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी करेंगी। प्रख्यात गजल गायक सुधीर नारायण द्वारा विशेष प्रस्तुति के माध्यम से स्व. अटल जी की रचनाओं को स्वर देकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी। कवि सम्मेलन में देश के जाने माने रचनाकार रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, शिखा सिंह, पदम गौतम, मोहित सक्सेना, अशोक कुमार सिंह अपनी रचनाओं से अटल गीत गंगा की संध्या को अपनी रचनाओं के मोतियों से सजाएंगे। साहित्य जगत के दो लोगों को अटल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
अशोक चौबे ने कार्यक्रम में सभी शहरवासियों को आमंत्रित करते हुए बताया कि कार्यक्रम में महापौर हेमलता दिवाकर, कैबिनेट मंत्री, उप्र योगेन्द्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, सांसद राजकुमार चाहर, राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधायक जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक बाबूलाल जी, धर्मपाल सिंह, रानी पक्षालिका, भगवान सिंह कुशवाह, विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद होंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीएस की सहायक अभियन्ता मीनाक्षी,सुधीर नारायण, रुचि चतुर्वेदी, विजय दत्त पालीवाल, शिव शंकर शर्मा, नागेन्द्र प्रसाद दुबे आदि मौजूद थे।
: आईएमए के शीत उत्सव में बिखरे भारतीय संस्कृति के सतरंगी रंग
Thu, Dec 21, 2023
फिल्मी तरानों पर थिरके डॉक्टर, कैटवॉक में बिखरे फैशन के जलवे
आईएमए द्वारा आयोजित शीतकालीन उत्सव में बिखरे खुशियों व उमंग के रंग, डॉ. पंकज नगायच को कनकलाता मेडल प्रदान कर किया गया सम्मानित
आगरा। फिल्मी तराने, डांस का धमाल और कैटवॉक पर बिखरे फैशन के सतरंगी रंग। विभिन्न रंगों के साथ अनेकता में एकता के संदेश को पिरोए भारतीय कला और संस्कृति की छटा। कुछ ऐसा ही उत्साह और उमंग से भरपूर नजारा था आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) द्वारा आयोजित शीत उत्सव में। जहां मरीजों की बीमारियों से घिरे रहने वाले शहर के डॉक्टरों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की कला व संस्कृति के माध्यम से भारत के अनेकता में एकता के संदेश के साथ विभिन्न रंगों को एक मंच पर बिखेरा।
फतेहाबाद रोड स्थित हरे कृष्णा रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष डा मुकेश गोयल, सचिव डा पंकज नगायच,पूर्व अध्यक्ष डा ओ पी यादव, अध्यक्ष निर्वाचित डा अनूप दीक्षित, कोषाध्यक्ष डा योगेश सिंघल, सांस्कृतिक सचिव डा कविता भटनागर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजक व सचिव डॉ. पंकज नगायच ने कार्यक्रम को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को समर्पित करते हुए कहा कि भारत की विशेषता अनेकता में एकता की कड़ियों को पिरोना ही उद्देश्य है। जिससे देश में एकता और सम्वृद्धि का विस्तार हो। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अभिश्री गुप्ता व दिशा गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद शुरु हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का धमाल जहां पधारो म्हारे देश… और रेशम का रूमाल जैसे गीतों पर राजस्थान के तो वहीं भागड़ा और गरबा की प्रस्तुति में पंचाब और गुजरात की लोक कलाओं के रंग बिखरे नजर आए। कश्मीर के बुमरो-बुमरो… व गोवा-गोवा वाले बीच पे, ब्लू है पानी-पानी… गीत पर जब डॉक्टरों के कदम थिरके तो मानों भारत के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति और कला एक मंच पर जीवन्त हो उठी।
बंगाल की कला के रंगों को डॉ. साक्षी मिश्रा, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. गुंजन, डॉ. काव्या, डॉ. संचिल, डॉ. अर्चना ने बंगाली नृत्य और एसएन मेडिकल कालेज की डॉ. शिखा प्रकाश, डॉ. अपराजिता गोयल, डॉ. अर्पिता सक्सेना, डॉ. अलका यादव ने दक्षिण भारत के नृत्य की प्रस्तुति से सभी का दिल लुभा लिया। गोवा की कला और संस्कृति के रंगों को डॉ. शम्मी कालरा, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. रश्मि सक्सेना, डॉ. अंजना पांडे, डॉ. राशि गुप्ता, डॉ. गौरव राजपाल, डॉ. मीनाक्षी गोयल, डॉ. खुशबू माहेश्वरी, डॉ. जली गुप्ता, डॉ. कौस्तुभ साने ने बिखेरा। रैम्प वॉक पर फैशल के रंगों को डॉ. हिमांशु, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. अशांक गुप्ता, डॉ. अतुल बंसल, डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. योगेश सिंघल, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. आरएम पचौरी, डॉ. ओपी यादव, डॉ. पंकज नगायच, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. कविता भटनागर ने बिखेरे। संचालन .डा स्मिता और डा कविता ने किया।
डॉ. नगायच को प्रदान किया कनकलाता मेडल
आगरा। आईएमए उप्र द्वारा शाहजहांपुर में आयोजित कार्यक्रम में आगरा ब्रांच के सचिव डॉ. पंकज नगायच को विशेष मेम्बरशिप ड्राइव के लिए कनकलाता मेडल प्रदान किया गया था, जिसे आज कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा डॉ. पंकज नगायच को प्रदान किया गया। इसके साथ आईएमए आगरा ब्रांच द्वारा डायबिटीज जागरूकता के साप्ताहिक कार्यक्रम के लिए विशेष ब्रांच की ट्राफी अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल व सचिव डॉ. पंकज नगायच को प्रदान की गई। कार्यक्रम में पिछले कुछ समय में खोए आईएमए के साथियों को दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
: नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की, भागवत कथा के चौथे दिन रही श्रीराम-कृष्ण जन्मोत्सव की धूम
Thu, Dec 21, 2023
मुस्कान पार्क, सेक्टर आठ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन हुए अजामिल प्रसंग, सूर्य और चंद्रवंश का किया गया वर्णन
आचार्य श्रीकृष्ण प्रकाश पाठक ने बताये भक्ति और मोक्ष के सूत्र, कहा भगवान जाति या कुल के नहीं बल्कि भाव के होते हैं वशीभूत
आगरा। भये प्रकट कृपाला, दिन दयाला यशोदा हितकारी…हाथी घोड़ा पालकी जै कन्हैया लाल जैसे भजनों की धूम थी और भक्त झूम रहे थे नंद के घर आनंद होने पर। सेक्टर आठ, आवास विकास कॉलोनी स्थित मुस्कान पार्क में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रीराम और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाये गए।
चतुर्थ दिवस कथा के जजमान डॉ पार्थ सारथी शर्मा और सुमन शर्मा सहित हरिदत्त मिश्र, श्रीकांत शर्मा, पार्षद डॉ अमित पटेल, पार्षद विक्रांत कुशवाह आदि ने पवित्र ग्रंथ का पूजन अर्चन किया। कथा व्यास श्रीकृष्ण प्रकाश पाठक ने भरत कथा और अजामिल की कथा का श्रवण कराया। कहा कि सूर्य के प्रकाश से जैसे सारा अंधकार मिट जाता है उसी तरह भगवान के नाम जपते ही सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। भगवान के नाम में तारण करने शक्ति है। प्रहलाद महाराज का पावन चरित्र सुनाते हुए आचार्य ने कहा कि प्रहलाद भले ही राक्षस कुल में जन्मे थे किंतु भगवान के भक्त थे। भगवान के लिए भक्त की जाति या कुल नहीं बल्कि उनके प्रति प्रेम महत्व रखता है। गज-ग्राह लीला का वर्णन किया गया। इसके बाद सूर्यवंश और चंद्रवंश का वर्णन करते हुए क्रमशः भगवान श्री राम एवं तत्पश्चात श्रीकृष्ण जन्म लीला का बखान किया। कहा कि जब-जब संसार में अधर्म होने लगता है, पापियों का अत्याचार बढ़ने लगता है, तब-तब भगवान हर युग में अवतार लेते हैं। भगवान के अवतार लीला प्रसंग में नंदोत्सव की धूम में उपहार लुटाये गए।
डॉ पार्थ सारथी शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पांचवे दिन बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा लीला प्रसंग संग छप्पन भोग के भव्य दर्शन होंगे। इस अवसर पर भगवान की झांकी की आरती सुनील जैन, डॉ सुनील राजपूत, राजेश चतुर्वेदी महाराज, चेयरमैन खेरागढ़ सुधीर गर्ग, मनोज बघेल, भूरी सिंह, ओमप्रकाश गोला, बबली धाकड़ आदि ने उतारी।