: बेटी के साहस ने पूरे परिवार को दिलाया सम्मान
Sun, Sep 22, 2024
यमुना में डूबते चार लड़कों की जान बचाने वाली मोहिनी गोस्वामी का पुष्पा सेवा फाउंडेशन द्वारा किया सम्मान
51 हजार का चेक प्रदान किया, बहादुर बेटी के सहयोग को कई संगठन आगे बढ़े
आगरा। बेटी के साहस ने पूरे परिवार को सम्मानित कर दिया। आज बटेश्वर की बेटी मोहिनी गोस्वामी के सम्मान और सहयोग के लिए पुष्पा सेवा फाउंडेशन सहित कई सामाजिक संगठन व लोग आगे आए। पुष्पा सेवा फाउंडेशन व महाराजा अग्रसेन समिति द्वारा 51-51 हजार के चेक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर फाउंडेशन द्वारा उप्र लघु उद्योग निगम लि. के प्रदेशाध्यक्ष, उप्र महिला आयोग की प्रदेशाध्यक्ष बबिता चैहान, जनकपुरी महोत्सव में राजा दशरथ व कौशल्या के स्वरूप संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन समिति के ट्रस्टी बीडी अग्रवाल, मोहन लाल अग्रवाल, घन श्यामदास अग्रवाल, सरजू बंसल, छोटेलाल बंसल, डॉ. एसके अग्रवाल नवल किशोर अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पुष्पा सेवा फाउंडेशन की ट्रस्टी पुष्पा अग्रवाल व महाराजा अग्रसेन समिति द्वारा मोहिनी को माला पहनाकर सम्मानित किया व 51-51 हजार के चेक प्रदान किए। मोहिनी के साहस की कहानी सुनकर मौजूद अतिथियों द्वारा सहयोगात्मक धनराशि राकेश गर्ग, सरजू बंसल, आगरा माधवी मण्डल, डॉ. श्वेता अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, संतोष शर्मा, छोटेलाल बंसल, पुष्पांजलि ग्रुप के बीडी अग्रवाल ने प्रदान कर सहयोग किया। सहयोग प्रदान करने की झड़ी लग गई। किसी ने 11 हजार तो किसी ने 5 हजार रुपए प्रदान किए। राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा ने मोहिनी की पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी ली। संचालन पवन आगरी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महाराजा अग्रसेन भवन के ट्रस्टी बीडी अग्रवाल, घनश्यामदास अग्रवाल, सरजू बंसल, डॉ. एससी अग्रवाल नवल किशोल अग्रवाल, निधि अग्रवाल, गीतिका अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
राजा दशरथ असल जिंदगी में भी है राजा
पुष्पा फाउंडेशन द्वारा अग्रसेन भवन लोहा मंडी पर वीरता सम्मान समारोह में बिटिया मोहिनी का सम्मान किया गया, जिसमें बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए राजा दशरथ बने संतोष शर्मा जी ने 11000 नगद एवं आजीवन बच्ची की उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा प्रदान करने हेतु जिम्मेदारी ली।
: राम जन्म पर एक हजार दीपों से जगमगाएगा दशरथ महल
Sun, Sep 22, 2024
•
राजा दशरथ के निवास पर पर हर रोज उत्सव का माहौल, राम जन्म पर मनेगी दीपावली
•
22 सितम्बर को भजन संध्या के साथ हर रोज गूंजेंगे मंगल गीत
आगरा। राजा दशरथ के घर श्रीराम के जन्म व सियाराम के विवाह की खुशियां बिखर रहीं हैं। रामलला के जन्म के एक दिन पूर्व से हर रोज उत्सव का आयोजन होगा। 22 सितम्बर को शाम भजन संध्या व अयोध्या नगरी (बाग फरजाना) की वृद्ध सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं रामलला के जन्म के अगले दिन 24 सितम्बर को 1001 दीपों से राजा दशरथ के महल को सजाया जाएगा। घर-घर में दीप प्रज्ज्वलित होंगे।
यह जानकारी आज रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राजा दशरथ व रानी कौशल्या के स्वरूप संतोष शर्मा व ललिता शर्मा के निवास पर आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी गई। संतोष शर्मा व ललिता शर्मा ने बताया कि 22 सितम्बर को भजन संध्या में समस्त बाग फरजाना - अयोध्या नगरी के लोग भाग लेंगे। जिसमें क्षेत्र की 10 वयोवृद्ध सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं 24 सितम्बर को देहरी पूजन के साथ रामलला के जन्म के अगले दिन 1001 दीपों से दशरथ महल से साथ घर-घर में श्रीहरि की भक्ति भाव की रोशनी बिखरेगी। दीपावली मनाई जाएगी। 25 सितम्बर को घर परिवार के साथ क्षेत्र की महिलाएं मिलकर रंगोली व थाल सज्जा करेंगी। 26 सितम्बर को दशरथ निवास पर मेहंदी उत्सव व 27 सितम्बर को माढे की जौनार होगी। 28 सितम्बर को धूमधाम से श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से राम बारात दोपहर 2 बजे प्रारम्भ होगी। अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल व राजा दशरथ संतोष शर्मा ने सभी शहरवासियों को राम बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। संचालन हरिनारायण चतुर्वेदी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखर शर्मा, युक्ति शर्मा, महन्त निर्मल गिरी, विकास जैन, गौतम सेठ, मनोज गुप्ता, मंजीत सिंह, महेश मघरानी, नितिन अग्रवाल, अनिल रावत, मनीष शर्मा, सत्यवीर तोमर, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।
ये होंगे कार्यक्रम
22 सितम्बर को भजन संध्या व सम्मान समारोह दोपहर 3 बजे।
23 सितम्बर को रामलला का जन्म, रामलीला मैदान पर।
24 सितम्बर को देहरी पूजन दोपहर 3 बजे व 1001 दीपों से दशरथ महल में रोशनी।
25 सितम्बर को रंगोली व थाल सज्जा दोपहर 3 बजे।
26 सितम्बर को राजा दशरथ के निवास पर मेहंदी उत्सव दोपहर 3 बजे।
27 सितम्बर को माढे की जौरान, राज देवम में।
: राजा जनक के घर गूंज रहे मंगल गीत, उपहारों की छाई बहार
Sun, Sep 22, 2024
आगरा। राजा जनक के घर में सियाराम के विवाह की तैयारियों चल रहीं हैं। कहीं मंगल गीत तो कहीं उपहारों की पैकिंग हो रही है। राजा जनक का घर ही नहीं बल्कि आस-पास का क्षेत्र भी रोशनी से जगमगा रहा है। सभी जनकपुरवासी श्रीराम की बारात की अगुवाई की तैयारियों में व्यस्त हैं। आज राजा जनक के निवास पर रानी सुनयना संग उनकी सखियों ने मंगल गीत गाए और बेटी सीता को विवाह में दिए जाने वाले उपहारों को भी सजाया। इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति महिला मण्डल की संरक्षक मधु बघेल व अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने भी गीत मंगल गीत गाए और सखियों संग नृत्य किया।
राजा जनक स्वरूप प्रमोद वर्मा व रानी सुनयना मंजू वर्मा ने बताया कि बिल्कुल अपनी बेटी सृष्टि के विवाह जैसा अनुभव हो रहा है। विवाह की तैयारियों के लिए वही उत्साह है। सीता जी की विदाई की सोच कर आंखे भर आती हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें माता सीता के माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला है। बेटी वैदेही के विवाह में कोई कसर न रह जाए, इसके लिए इसके लिए क्षेत्र की सभी महिलाएं कुछ न कुछ जिम्मेदारी सम्भाले हुए हैं। मधु बघेल व प्रीति उपाध्याय ने सखियों संग बन्नों तेरी अंखिया…, उठो बरनी सजो जल्दी, तुम्हें ससुराल जाना है… पर नृत्य किया।
इस अवसर पर राजा जनक के दोनों पुत्र कुमुद वर्मा, अंशुल वर्मा, पुत्र वधू शिल्पी वर्मा, शालिनी, बेटी सृष्टि, दामाद देवाशीष के अलावा पलक अग्रवाल, आयूषी राजावत, स्वाती जादौन, रचना चतुर्वेदी, मेधावी गर्ग, जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, मुनेन्द्र जादौन, सचिन गर्ग, निशांत चतुर्वेदी, राहुल सागर, सौरभ अग्रवाल, जुगल श्रोत्रिय आदि उपस्थित थे।