: मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे, इतना दिया मेरी माता….
Mon, Oct 7, 2024
तोता का ताल, मदिया कटरा पर सजा है महिषासुर मर्दिनी का दरबार
भजन संध्या में सजीं झांकियं, मयूर नृत्य देख अविभूत हुए भक्त
आगरा। आदिशक्ति तू, जगत माता तू, भरती है झोली तू…द्वार खड़े हैं, तेरे दर्शन को अड़े हैं…, शेर पर आती है मेरी जगदंबे भवानी…जैसी भेंट गाकर सैंकड़ों महिलाओं ने मिलकर मनाया मां महिषासुर मर्दिनी को।
तोता का ताल, मदिया कटरा पर मां भगवती सेवा मंडल द्वारा आयोजित नवरात्र उत्सव के चतुर्थ दिन माता की भेंट एवं भजन संध्या आयोजन किया गया। माता की भक्ति में चूर सैंकड़ों महिलाओं ने ढोलक की थाप पर भक्तिमय भजनों को स्वर दिए। मयूर नृत्य, हनुमान जी और भाेलेनाथ की झांकियां देख भक्त अविभूत हो गए और जयकारे लगाने लगे।
नवरात्रि आयोजन के विशाल पंडाल मे महाआरती में मैया भगवती की आरती का शुभारम्भ कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी, पार्षद मंजू प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार खंडेलवाल, संरक्षक रजनी अग्रवाल, सुनील जैन, पप्पू कुशवाह, अशोक गोला, मनोज गोयल, दीपक वर्मा ने किया। संचालन राखी अग्रवाल, सुनील जैन, अभिषेक राजावत ने किया। संरक्षक रजनी अग्रवाल और पप्पू कुशवाह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुकेश कुशवाहा, मनीष कुशवाह, आकाश कुशवाह और उनकी टीम ने व्यवस्था संभालीं। पूजा अर्चना के बाद प्रसादी का आयोजन हुआ। आयोजन में सोमवार को छप्पन भाेग के दर्शन होंगे।
: मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता के साथ दशहरा महोत्सव का हुआ शुभारंभ
Mon, Oct 7, 2024
दशहरा मेला स्वागत समिति बाग मुजफ्फर खां आयोजित कर रही है 42 वां दशहरा महोत्सव
मुरारी लाल खत्री इंटर कॉलेज में संपन्न हुई मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं
150 महिलाओं और बालिकाओं ने किया प्रतिभाग, 13 अक्टूबर को घाेषित होगा परिणाम
आगरा। राम दरबार, फूलों का संसार, राधा कृष्ण की लीलाएं..रंगों से जैसे सजीव ही कर दी थी हर आकृति। धरा को सुंदरता की पराकाष्ठा से सजाते हुए हर प्रतिभागी ने रंगोली में अपनी कल्पना शक्ति का गजब कमाल दर्शाया। कला और कल्पना का ये संगम हुआ दशहरा मेला स्वागत समिति, बाग मुजफ्फर खां आयोजित 42वें दशहरा महोत्सव-2024 के उपलक्ष्य में हुई रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता में।
रविवार को बाग मुजफ्फर खां स्थित मुरारी लाल खत्री गर्ल्स इण्टर कॉलेज में प्रतियाेगिताएं सम्पन्न हुआ। मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में लगभग 150 बालिकाओं ने सहभागिता की। अध्यक्ष राजीव कांत लवानिया ने बताया कि मेहंदी और रंगोली सदैव से ही शुभता और मंगल का प्रतीक रही हैं। दशहरा महोत्सव का शुभारंभ विगत कई वर्षाें से इन्हीं प्रतियोगिताओं के साथ हो रहा है। प्रतियोगिता के परिणाम 13 अक्टूबर को होने वाले सम्मान समारोह में घोषित किये जाएंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार एवं समस्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
महामंत्री विनय जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारम्भ भगवान श्रीरामचन्द्र जी एवं माता सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि पूनम मिश्रा, प्रधानाचार्या, मुरारी लाल खत्री गर्ल्स इण्टर कॉलेज, पार्षद अर्चना लवानियां एवं सांस्कृतिक सचिव तरूणा अग्रवाल, डॉ. योगिता कुलश्रेष्ठ, स्वपना चतुर्वेदी द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। निर्णायक मण्डल में मीनू बंसल एवं पारूल पाल सिंह उपस्थित रहीं।
बाग मुजफ्फर खां स्थित मुरारी लाल खत्री इंटर कॉलेज में दशहरा मेला स्वागत समिति द्वारा आयोजित मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागी
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सांस्कृतिक सचिव दिनेश वर्मा, अखिल अग्रवाल, निखिल कुलश्रेष्ठ एवं आशीष लवानियां के सानिध्य में कार्यक्रम का संचालन हुआ। मुख्य संरक्षक हेमेन्द्र कुलश्रेष्ठ, संरक्षक पं. ओम शर्मा एवं ओम प्रकाश रौतेले, मेला संयोजक जुगल चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र मोहन बंसल, सह संयोजक मुकुल कुलश्रेष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, कपिल नागर, जसवन्त सिंह बघेल, मेला प्रभारी विनय शर्मा एड., स्वागताध्यक्ष रमन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा, विनोद गुप्ता, राकेश बघेल, संजय अग्रवाल, मंच संचालक मुकेश शर्मा, लेखाधिकारी प्रदीप सिंघल, मंत्री विशाल तौमर, मीडिया प्रभारी मोहित चतुर्वेदी, सह मीडिया प्रभारी संस्कार गुप्ता, राजू कुशवाह, सचिन सेठ, सौरभ गुप्ता, प्रमोद कुशवाह (खन्ना), सहमंत्री सुमित चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, लाला बघेल, सागर कुशवाह आदि प्रमुख रूप से व्यवस्था में उपस्थित रहे।
: इस्कॉन ने मुरारीलाल खत्री इंटर कालेज में शुरु किया भोजन वितरण
Mon, Oct 7, 2024
फूड फॉर लाइफ कार्यक्रम के तहत इस्कॉन ने शुरु किया भोजन वितरण
एक पहल के विद्यार्थियों व कमला नगर क्षेत्र में भी वितरण किया जा रहा भोजन
आगरा। मंदिर के 10 मील तक के क्षेत्र में कोई व्यक्ति भूखा न रहे, इस्कॉन के संस्थापक प्रभुपाद जी के इसी संकल्प के साथ फूड फॉर कार्यक्रम के तहत आज मुरारीलाल खत्री कालेज की लगभग 500 छात्राओं के लिए भोजन वितरण प्रारम्भ किया। श्रीजगन्नाथ मंदिर, इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविद स्वरूप दास प्रभु ने बताया कि एक पहल के 600 विद्यार्थियों, कमला नगर पानी की टंकी के पास क्षेत्र में लगभग 400 लोगों के लिए प्रतिदिन सुबह भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
अरविन्द स्वरूप ने बताया कि सरकारी स्कूलों में तो भोजन वितरण होता है, परन्तु ऐसे कई गैरसरकारी स्कूल भी हैं जहां बच्चों को पौष्ठिक आहार की आवश्यकता है। स्कूल प्रबंधक से बात करने पर पता चला कि मुरारीलाल खत्री इंटर कालेज में भी बच्चों को भोजन वितरण की जरूरत है, इसीलिए एक पहल के बाद इसे चुना गया। आवश्यकतानुसार भविष्य में अन्य स्थानों पर भी फूड फॉर लाइफ कार्यक्रम के तहत भोजन वितरण किया जाएगा। अरविन्द स्वरूप जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1972 में बंगाल में मायापुर में मंदिर बनने के दौरान प्रभुपाद ने सभी क्षेत्रीय लोगों को भोजन कराया था। जिसके उपरान्त बाहर पड़ी झूठन को गरीब लोग कुत्तों से छीनकर ले रहे थे। तभी प्रभुपाद ने मंदिर के 10 मील के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को भूखे न रहने देने का संकल्प लिया था। इस्कॉन मंदिर फूड फॉर लाइफ कार्यक्रम के तहत सभी मंदिरों में प्रभुपाद जी के संकल्प को साकार करने के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशु मित्तल, स्वाती, कान्ता प्रसाद, सुशील अग्रवाल, अदिति गौरांगी, संजय कुकरेजा, शाश्वत, नंदलाल प्रभु आदि उपस्थित थे।