: टीबी मरीजों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Tue, Dec 3, 2024
यूपीएचसी हरीपर्वत वेस्ट (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में टीबी मरीजों ने किया पौधरोपण
पर्यावरण की रक्षा करने की अपील की
आगरा। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए मंगलवार को यूपीएचसी हरीपर्वत वेस्ट (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में टीबी मरीजों ने पौधरोपण करके संदेश दिया। टीबी मरीजों ने कहा अब हम अन्य लोगों को भी अपने आसपास पेड़ों की रक्षा करने और नए पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यावरण हम सभी के लिए हितैषी है और बीमारों को स्वस्थ करने के लिए दवा के रूप में कार्य करता है। टीबी मरीजों को भी स्वच्छ और हरे-भरे वातावरण की आवश्यकता होती है। टीबी मरीजों ने पौधरोपण करके एक नई पहल की शुरूआत की है, जो कि सराहनीय है। उन्होंने बताया कि जिनको भी टीबी के लक्षण हैं, वह अपनी टीबी की जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी की जांच व उपचार का पूर्णतया प्रावधान हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम एक-एक टीबी के मरीज को खोजकर उसका उपचार नहीं करेंगे तब तक टीबी हम सभी के बीच में छिपकर बैठा रहेगा। हम सबको मिलकर देश को टीबी मुक्त करना है।
यूपीएचसी हरीपर्वत वेस्ट की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीनम चतुर्वेदी ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में हमने अपने टीबी मरीजों को विशिष्ट अतिथि बनाया और उनसे पौधरोपण कराया। इससे आम जनमानस में दो संदेश पहुंचेंगे। पहला टीबी मरीज भी हम सभी की तरह आम लोग हैं, वह बस कुछ समय के लिए उपचार करा रहे हैं और उसके बाद वह भी स्वस्थ हो जाएंगे। दूसरा हमें पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में अभी भी टीबी मरीजों से भेदभाव के मामले सामने आते हैं जो कि पूर्णतया गलत है। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों से भेदभाव न करें और पर्यावरण की रक्षा करें।
पौथरोपण करने के बाद में 20 वर्षीय टीबी मरीज ज्योत्सना (बदला हुआ नाम) ने बताया कि मुझे टीबी के लक्षण होने पर जांच कराई गई, इसके बाद में मेरा उपचार चल रहा है। अब में पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं। आज पौधरोपण करने के बाद में मुझे काफी अच्छा लगा। अब मैं अपने सभी दोस्तों और परिवार के सदस्यों से पर्यावरण संरक्षण करने के लिए कहूंगी।
45 वर्षीय टीबी मरीज अंजू (बदला हुआ नाम) ने बताया कि पहले टीबी के नाम से डर लगता था, मुझे जांच कराने में भी डर लग रहा था लेकिन अब मैं टीबी का उपचार सफलतापूर्वक करा रही हूं। मुझे कोई तकलीफ नहीं हो रही है। वातावरण में प्रदूषण होने पर मुझे दिक्कत होती है। इसलिए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण करना चाहिए और अपने आसपास लगे पेड़ों को काटने से बचाना चाहिए।
इस मौके पर फार्मासिस्ट प्रेम सिंह, स्टाफ नर्स संध्या, एएनएम अर्चना आशा कार्यकर्ता भारती और डॉली सहित टीबी मरीजों मौजूद रहे ।
: रंगूराम धाम कैलाशपुरी पर बड़े हर्षोल्लाह उत्साह के साथ मनाया चंद्र दर्शन का पर्व
Tue, Dec 3, 2024
आगरा। चंद्र दर्शन के शुभ अवसर पर पूज्य बहराणा साहब का उत्सव मनाया। इष्ट देव झूलेलाल साई जी को माला अर्पण कर अखंड ज्योत प्रज्वलित कर स्वामी गुरमुख दास उदासीन ने झूलेलाल साईं की प्यारी दुलारी संगत को भजन सत्संग की अमूल्य आशीष वचन से निहाल किया। दास दीपक उदासीन ने भक्ति भरे सिंधी भक्ति भजन कथा से भक्तों को मंत्र मुक्त किया।
रंगूराम धाम को भव्य रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया।
सभी परिवारों ने दरबार पहुंचकर चंद्र दर्शन पवित्र त्यौहार को धूमधाम से मनाया। संतो द्वारा पल्लव की अरदास प्रार्थना आरती के तत्पश्चात सभी धर्म प्रेमियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्य रूप से गुरदास मल, श्याम भोजवानी, नंदलाल छत्तानी, भगवान अवतानी, राजेश लालवानी, संजय नोतनानी, आनंद नोतनानी, राजेश करीरा, हर्षित उदासीन, सागर रोहरा, सावित्री पमनानी, कीर्ति उदासीन, सिमरन, कान्हा, गीता, भाविका, जिया, भूमि, पूजा, सानिया सौम्या आदि मौजूद रहे
: पी डब्ल्यू डी ठेकेदारों का लगातार 23 वें दिन जारी रहा टेंडरों का बहिष्कार
Tue, Dec 3, 2024
आगरा। लोक निर्माण विभाग, आगरा में ठेकेदार बन्धुओं की मीटिंग कर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग आगरा एवं अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग आगरा क्षेत्र आगरा को ज्ञापन सौपा। लोक निर्माण विभाग आगरा ठेकेदार राजेश कौशल की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश संगठन के आवाह्न पर बहिष्कार कार्यक्रम को आगे और तेजी से जारी रखने की आवश्यकता है। प्रमुख अभियंता (विकास एवं विभागाध्यक्ष) और लो. नि. वि. के सलाहकार वी. के.सिंह के द्वारा 6 सूत्री मांगो पर सहमती जताते हुए मांगो को शासन मे प्रेषित किया था। आज 15 दिन होने पर भी प्रमुख अभियंता (विकास एवं विभागाध्यक्ष) लो. नि. वि. लखनऊ के द्वारा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसी स्थिति में भविष्य में अपने कार्य को बचाने के लिए टेंडर्स बहिष्कार कार्यक्रम और संघर्ष को जारी रखा जाएगा।
ठेकेदारों का कहना है कि जब तक सभी मांगे नहीं मानी जायेगी। तब तक टैंडरो का बहिष्कार जारी रहेगा और कोई भी ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लेगा। बैठक में जनपद के कौशल बरुआ, राजकुमार शर्मा, सत्यम शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, केशव देव, बंटू प्रधान, जयपाल सिंह, आसीन खान, राजू बरुआ,आदि ठेकेदार उपस्थित रहे । .
जिलाध्यक्ष राजेश कौशल, सचिव जयप्रकाश चैधरी, उपाध्यक्ष प्रवीन लावनियां, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत गुप्ता, मीडिया प्रभारी रामवीर शर्मा सहित जनपद के सभी ठेकेदारों के द्वारा निविदाओं के बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया।