: ढोल नगाड़ों संग धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकले 450 श्रद्धालू
Thu, Sep 11, 2025
आगरा। ढोल नगाड़ों पर झूमते नाचते श्रद्धालू। मुख पर भगवान महावीर के जयकारे। आज शाम पांच बजे करीब ईदगाह रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा ही नजारा था। शहर के 450 श्रद्धालु आज गुजरात में जैन समाज के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा पर भक्ति भाव के साथ रवाना हा। सात दिवसीय यात्रा में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सबी शामिल थे।
यात्रा के सूत्रधार रोबिन जैन ने ईदगाह स्टेशन पर पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर व माला पहनाकर सम्मानित किया। ढोल नगाड़ों से भक्तों का स्वागत हुआ तो सभी मिलकर भक्ति भाव के साथ झूमने नाचने लगे। धार्मित यात्रा सर्वप्रथम जूनागढ़, फिर जैन समाज के सिद्ध क्षेत्र गिरनार,, सोमनाथ, सोनगढ़, पालीतान में दर्शन कर पुनः सात दिन उपरान्त 16 सितम्बर को आगरा वापसी करेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रोबिन जैन, राजेन्द्र कुमार जैन, नरेन्द्र कुमार जैन, नवीन कुमार जैन, दिशेन अग्रवाल, पं. ऋषभ जैन शास्त्री, दिलीप जैन, प्रिंस जैन, सोनम जैन, पद्मा जैन, पायल जैन, मनीषा जैन आदि यात्रा में शामिल थे।
: आ रहे हैं प्रभु श्री राम, 17 सितंबर से पहले पूरे करवा दो सब काम
Thu, Sep 11, 2025
आगरा। उत्तर भारत का सबसे बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव जनकपुरी आगरा का सबसे बड़ा त्योहार है। प्रभु राम आ रहे हैं। इसलिए नगरायुक्त जी! अब आप अपना 50 फीसदी समय कमला नगर को दीजिए। पाँच दिन का समय प्रभु राम की सेवा को निकालिए। युद्ध स्तर पर कार्य करवाते हुए 17 सितंबर से पहले सभी कार्य पूर्ण करवा दीजिए।
बुधवार सायं नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल नगर निगम के अधिकारियों की पूरी टीम के साथ मिथिला नगरी में जनक मंच के सामने आयोजन समिति के साथ आयोजित बैठक में पहुँचे तो समिति के मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने उनके समक्ष मिथिला नगरी में हो रहे कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की।
नवीन जैन ने बैठक में उपस्थित बवाग कंपनी के प्रतिनिधि से पूछा कि कमला नगर में सीवर लाइन ओवरफ्लो क्यों कर रही है? लाइन ब्लॉक है तो बदलें, अपनी कार्य प्रणाली सुधारें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से अँधेरा दूर करने के लिए हर जगह स्ट्रीट लाइट लगवाने, पेड़ों की छँटाई करवाने, स्प्रे वाले पानी के टैंकर से सड़कों की धुलाई करवाने, मैनहोल के ढक्कन बचाकर सड़क बनाने, सड़कों पर पैच वर्क करने और निर्माण, छँटाई, सफाई व विद्युत व्यवस्था सहित सारे कार्य को तेजी से निपटाने की अपील की।
समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने प्रशासन से मिल रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस बार 15 से 20 लाख भक्त अद्वितीय और अकल्पनीय जनकपुरी का दर्शन करेंगे।
संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल ने मिथिला महल के सामने और झाँकियों के मार्ग में बाधा बनने वाले पेड़ों को छाँटने का मुद्दा उठाया।
महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने रश्मि पैलेस के बाहर का नाला कवर करने की अपील की ताकि कोई जनहानि न हो।
स्वागताध्यक्ष डीडी सिंघल ने कहा कि रामकाज में सभी लोग सक्रिय रहें और पद की गरिमा बनाए रखें।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने आश्वस्त किया कि नगर निगम जनकपुरी महोत्सव समिति की हर अपेक्षा को पूरी प्रतिबद्धता के साथ समय रहते पूरा करेगा। बैठक के बाद आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम की टीम ने जनकपुरी क्षेत्र का दौरा किया।
इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय मित्र, जोनल सेनेटरी ऑफिसर जितेंद्र सिंह, चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता, चीफ इंजीनियर राम सहाय, सेनेटरी इंस्पेक्टर रचना गुप्ता, दीपक चौहान, आलोक, पवन और मिथुन नगर निगम की ओर से उपस्थित रहे।
श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राकेश मंगल, सीताराम अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र तिवारी, प्रवीणा पालीवाल, रामगोपाल गोयल, मनोज शाक्य, प्रशासनिक व्यवस्था प्रभारी अनिल अग्रवाल एडवोकेट, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, कार्यालय प्रभारी हरीश शर्मा गुड्डू, मीडिया प्रभारी केके अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी एडवोकेट, प्रवीन अग्रवाल, डॉ. संजय गुप्ता, शशांक तिवारी, गौरव चौहान, चंद्रवीर फौजदार, अमित ग्वाला, नवनीत कुलश्रेष्ठ, पवन अग्रवाल, वंश अग्रवाल, राहुल तिवारी, वरुण जैन, संजीव शर्मा और मोहन सिंह वर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अध्यक्ष जी के निवास की रोड पहले बनवा दो
बैठक में नगरायुक्त से जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल के निवास वाली सड़क को जनकपुरी शुरू होने से पहले ही बनवाने की माँग की गई। महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव के दौरान एक दिन भगवान राम अध्यक्ष जी के घर भी पधारेंगे इसलिए सड़क को जल्दी ही बनवा दिया जाए।
: श्रीराम कथा: हनुमान भक्ति ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
Thu, Sep 11, 2025
रामकथा हमें धर्म, सत्य और समाजहित का मार्ग दिखाती है - राजकुमार गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष
आगरा। सुभाष नगर, कमला नगर में विश्व सनातन ट्रस्ट द्वारा चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का अष्टम दिवस उत्साह और प्रेरणा से सराबोर रहा। कथा व्यास पं. भरत उपाध्याय ने इस दिन भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, बाली–सुग्रीव युद्ध तथा हनुमानजी से प्रभु की भेंट का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।
कथा व्यास पंडित भरत उपाध्याय ने कहा कि बाली और सुग्रीव के युद्ध का प्रसंग हमें यह शिक्षा देता है कि अन्याय और छल का अंत निश्चित है। प्रभु श्रीराम ने सुग्रीव को न्याय दिलाने के लिए बाली का वध कर धर्म की स्थापना की। इसी के साथ हनुमानजी का प्रथम परिचय और उनकी भक्ति ने यह संदेश दिया कि सच्चा भक्त अपने जीवन का हर क्षण प्रभु सेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित करता है।
मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने व्यासपीठ की आरती करते हुए कहा कि रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज को सत्य, त्याग, भाईचारे और सेवा का संदेश देने वाली जीवन गाथा है।
संस्था के संस्थापक एवं मुख्य यजमान आकाश शर्मा और रेखा शर्मा ने बताया कि कथा प्रसंग हमें यह सिखाते हैं कि यदि जीवन में सच्चे मित्र और समर्पित सहयोगी हों तो हर संकट का समाधान संभव है।
इस अवसर पर ऋषि कुमार शर्मा, कमलेश शर्मा, महंत गोपी गुरु(श्री लंगड़े हनुमत धाम, लंगड़े की चौकी), पुस्कल गुप्ता, राजदीप सिंह, दीपेश उपाध्याय, पल्लवी महाजन, आदि श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म और भक्ति में लीन रहे।