Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राम नवमी के अवसर पर श्रीजगन्नाथ मंदिर में गूंजा श्रीराम स्तुति गान

Pragya News 24

Mon, Apr 7, 2025
Post views : 41

जय राम रमारमणं समनं, भव ताप भयाकुल पाहि जनं…
बार बार बर मांगऊ हारिशी देहु श्रीरंग, पद सरोज अनपायनी भागती सदा सतसंग…

आगरा। श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की महिमा गूंज रही थी। रामजन्मोत्सव की कथा में शिवजी द्वारा श्रीराम की स्तुति में हर भक्त भक्ति में सराबोर नजर आया। श्रीहरि कीर्तन पर नाचते गाते भक्तों ने श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। पंचामृत व पंचगव्य के साथ पुष्पों से राम दरबार का विधि विधान के साथ अभिषेक किया गया। जिसमें विशेष रूप से श्रीहरि के प्रिय पारिजात (हर श्रंगार) के पुष्पों के साथ गुलाब, गेंदा, जाफरी के पुष्प थे।

कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में राम जन्म के पावन अवसर पर आज राम नवनी महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ व बहन सुभद्रा का आज विशेष श्रंगार किया गया। मंदिर को पुष्पों व सतरंगी रोशनी से सजाया गया। प्रातः मंगला आरती व श्रंगार आरती की गई। संध्या काल में इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने राम रक्षा स्त्रोत, दशावतार स्त्रोत पाठ के साथ श्रीरामजन्मोत्सव कथा का पाठ किया। शिवजी द्वारा की गई श्रीराम की स्तुति भी गाई गई। संध्या आरती के उपरान्त 108 पंचगव्य व पंचामृत के कलशों से सियाराम व भाई लक्ष्मण का अभिषेक कर आरती की गई। इस अवसर मंदिर परिसर में हरे राम, हरे कृष्णा… संकीर्तन के साथ श्रीराम के जयकारे भी खूब गूंजे। अंत में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल, राजेश उपाध्याय, अदिति गौरांगी, शैलेश बंसल, सुनील मनचंदा, संजीव मित्तल, सुशील अग्रवाल, राहुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विकास बंसल, संजय कुकरेजा, विपिन अग्रवाल, शाश्वत नंदलाल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन