Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नृत्य में बसी संस्कृति, कथक में बोले भारत के त्यौहार

Pragya News 24

Sun, Jul 13, 2025
Post views : 38
  • कालिंदी इंस्टीट्यूट ऑफ डांस एंड म्यूज़िक संस्था द्वारा मेगा डांस शो का भव्य आयोजन
  • त्योहारों के रंग, कथक के संग" थीम पर हुआ 21वां वार्षिकोत्सव
  • 150 कलाकारों ने किया रसरंग का कथक उत्सव, संस्कृति, श्रद्धा और सौंदर्य का संगम

आगरा। कदम थिरके, मन झूम उठा और मंच पर उकेर दी गई भारतीय संस्कृति की जीवंत तस्वीर। दीपों की लौ-सी उज्जवल प्रतिभाएं जब कथक के घेरों में घूमीं, तो त्योहारों की आत्मा बोल उठी। हर प्रस्तुति जैसे कोई पर्व खुद चलकर मंच पर आ गया हो, यह दृश्य था कालिंदी इंस्टीट्यूट ऑफ डांस एंड म्यूज़िक के 21वें वार्षिकोत्सव मेगा डांस शो 2025 का, जिसकी थीम थी त्योहारों के रंग, कथक के संग।

खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में हुए कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. गिरधर शर्मा एवं त्रिलोक सिंह राणा, हेमंत भोजवानी, ओशिन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और गुरु वंदना से हुई, जिसके बाद बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा पहलगाम आतंकी हमले की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके उपरांत देश के विभिन्न त्योहारों की सांस्कृतिक छवियों को कथक नृत्य के माध्यम से मंच पर जीवंत किया गया।

17 विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से होली, दीपावली, शिवरात्रि, नवदुर्गा, महिषासुर मर्दिनी, झूलेलाल जयंती, ईद, जन्माष्टमी, गुजराती पर्वों की झलकियां दिखाई गईं। कथक और फ्यूजन की संगति में पंजाबी कथक फ्यूजन, स्केटिंग डांस, ऑपरेशन सिंदूर और नटखट बंसीवाले जैसी प्रस्तुतियों ने तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।

संस्था की निदेशक रोशनी गिडवानी ने बताया कि भारतीय त्योहारों को अब तक लोकगीतों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता रहा है, लेकिन कथक एक देव विद्या है, देवताओं का नृत्य। जब त्योहारों को कथक से जोड़ा जाता है, तो वह दिव्यता और आनंद से भरपूर हो जाते हैं। इसी सोच के साथ हमने इस मंच पर हर प्रस्तुति को सजाया। 3 वर्ष से 50 वर्ष तक के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने इस अवसर पर अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। नन्हे बच्चों ने हाथ की मुद्राओं और भाव भंगिमाओं के माध्यम से त्योहारों की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। पूरे वर्ष भर कथक साधना में लगे प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के व्यवस्थापक हरीश गिडवानी एवं राहुल सर रहे, वहीं मंच संचालन जीविशा गिडवानी ने प्रभावी ढंग से किया। समारोह का समापन फैशन शो के साथ हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन