Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: फूड टेक्नोलॉजी से निर्यात तक: उद्योग का महाकुंभ बना आगरा फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025

Pragya News 24

Mon, Jun 23, 2025
Post views : 44
  • 100 से अधिक स्टॉल्स, दूसरे दिन पहुंचे 4000 से ज्यादा व्यापारी और उद्यमी
  • चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा, भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से हो रहा फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025
  • एक्सपो के दूसरे दिन हुए दिनभर तकनीकी सत्र, कोल्ड चैन, एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन के साथ फूड टेक्नोलॉजी के माध्यम से अपग्रेड हुए उद्यमी

आगरा। फूड प्रोसेसिंग उद्योग को नई दिशा देने के उद्देश्य से रावी इवेंट्स के प्रबंधन में चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा, भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से आयोजित फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 के दूसरे दिन तकनीकी सत्रों का दौर चला। साथ ही दिनभर आगरा सहित आसपास के जिलों से 4 हजार व्यापारी और उद्यमी स्वाद, उत्पाद और उद्योग के कुंभ में उमड़े।

पहला सत्र उप्र कोल्ड चैन एंड वेयरहाउस इंडस्ट्री की आलू भंडारण एवं शीतगृह उद्योग समस्या पर चर्चा के नाम रहा। दूसरे सत्र में शीतगृह स्वामियों ने आलू निकासी एवं संभावनाओं पर मंथन किया। तीसरे सत्र में एमएसएमई मंत्रालय की ओर से सह निदेशक सुशील यादव ने नवाचार उद्यमियों को एमएसएमई पंजीकरण की आसान प्रक्रिया के बारे में बताया। इस सत्र का शुभारंभ सीएफपीआईए के अध्यक्ष राजकुमार भगत, महासचिव अनुज सिंघल, उपाध्यक्ष नितिन गोयल ने किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल रावी ने रखी। बताया कि प्रदेश में पहली बार आयोजित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के महाकुंभ के दो दिनों के भीतर 4000 से अधिक व्यापारी और उद्यमी विजिट कर चुके हैं। ये प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में लगातार बढ़ रही संभावना का सकारात्मक पहलू है।
चतुर्थ सत्र में फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के आलोक श्रीवास्तव ने वर्तमान में खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्यात में संभावनाएं विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य पदार्थों की मांग पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी है। 200 से अधिक देशों में भारतीय मसाले, सब्जियां आदि निर्यात होता है लेकिन फिर भी निर्यात का ये प्रतिशत दो का आकंड़ा भी पार नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि अफ्रीकी देश, यूरोप, साउथ एशिया के देशों में भारतीय खाद्य पदार्थों की बहुत मांग है। यदि खाद्य उद्यमी निर्यात को प्राथमिकता दें तो विश्व की हर थाली में भारतीय भोजन की महक उठेगी। धन्यवाद अध्यक्ष राजकुमार भगत ने दिया। संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।

आईपीओ और ब्रांड मेकिंग पर मंथन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एसिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सुमित सक्सेना ने सूक्ष्म उद्यमियों को आइपीओ के बारे में जानकारी दी। सभी भ्रम दूर करते हुए कहा कि यदि कंपनी तीन वर्ष पुरानी है, एक करोड़ का टर्नओवर है और टेक्स आदि के बाद एक करोड़ के मुनाफे पर हैं तो आईपीओ निकाल सकते हैं। इसके बाद ब्रांड डेवलपमेंट के सत्र में मनोज शर्मा एवं सीएस अनुज अशाेक ने जानकारी दी।

आचार, हींग और बेकरी की धूम, महिला उद्यमियों को मंच
फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 में हाथरस की हींग की सुगंध महक रही तो आचार का चटपटा स्वाद भी आकर्षित कर रहा है। प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों को वृहद मंच मिला है। ओरा फूड्स की गुरु रत्नम ने फूड एक्सपो में अपने उत्पाद सब्जियों के पाउडर, अर्क और ऑयल को लॉन्च किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। कल्पना अग्रवाल के होम ऑफ मील के प्री मिक्स चाय और ग्रेवी, ऋतु बंसल के सोल फूड्स के आचार पसंद किए जा रहे हैं।

24 जून को उद्योग और पर्यावरण पर होगा मंथन
अध्यक्ष राजकुमार भगत ने बताया कि आयोजन के अंतिम दिन उद्योग और पर्यावरण पर मंथन होगा। डिपार्टमेंट आफ एमएसएमइ के सहयोग से निर्यात प्रोत्साहन पर सत्र होगा, जिसमें अपीडा, फीओ और डीजीएफटी सहभागिता करेंगे। यूपीएमआइसी द्वारा रैंप और जेड पर कार्यशाला होगी, ताकि उद्यमी जीरो इफेक्ट जीराे डिफेक्ट का उत्पादन कर सकें। द्वितीय सत्र में एनवायरमेंटल सोशल एंड गवरनेस की विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय वक्ता आयुषी भारद्वाज कार्बन न्यूट्रलाइजेशन एंड सस्टेनेबल एप्रोच विषय को संबोधित करेंगी। समापन सत्र में केंद्र सरकार के एमएसएमइ और राज्य सरकार के डीआइसी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा सभी सरकारी योजना, सब्सिडी आदि की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय बैंकों द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर भी जानकारी दी जाएगी।

संस्थाओं का सहयोग
इस आयोजन को सफल बनाने में लघु उद्योग भारती, आगरा कोल्ड स्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन, स्वीट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन, वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स जैसी संस्थाओं का विशेष योगदान है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन