Tue 06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मोहनपुरा इलाके में गिरी दीवार, मलबे में दबे 4, डीएम पहुंचे मौके पर

Pragya News 24

Mon, Sep 2, 2024
Post views : 45

आगरा 01.09.2024.जनपद के मोहनपुरा इलाके में दीवार गिरने की घटना का तत्काल संज्ञान लेकर जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी स्वयं मौके पर पहुचे। मौके पर जिलाधिकारी ने घायल से वार्ता कर उनका हाल चाल लिया और नगर मजिस्ट्रेट को युद्धस्तर पर कार्यवाही करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के साथ-साथ उच्च स्तरीय उपचार कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर स्थानीय निवासियों से वार्ता कर घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि घायलों को सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज में भर्ती करा कर उनका उच्च स्तरीय इलाज किया जा रहा है। घायलों में दो बुजुर्ग रामवीर, चरण सिंह, जिनकी उम्र लगभग 50 वर्ष तथा दो बच्चियां है जिनकी उम्र लगभग 12 से 13 साल बतायी जा रही है। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश चौहान, एसीपी सुकन्या शर्मा, इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन