Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल : डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप

Pragya News 24

Fri, Oct 23, 2026
Post views : 38

14 विद्यालयों के 28 विद्यार्थियों ने लिया प्रतिभाग, सिल्वर जुबली राउंड में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल रहा विजेता

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की संस्थापक शिक्षिकाओं में से एक स्वर्गीय श्रीमती रूपा प्रकाश की स्मृति में 22 अक्टूबर को द रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। द रूपा प्रकाश मेमोरियल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप एवं प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के 14 विद्यालयों के कक्षा 11वीं और 12वीं के 28 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। गणितीय ज्ञान, तार्किक क्षमता और त्वरित गणना पर आधारित तीन चुनौतीपूर्ण चरणों के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में गायत्री पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय और सचदेवा मिलेनियम स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता टीमों को क्रमशः 5,100, 3,100 और 2,100 रुपये की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार विशेष सिल्वर जुबली राउंड भी आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। टीम को 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

मेधावी विद्यार्थियों को दिए जाएंगे मेरिट अवार्ड
स्वर्गीय रूपा प्रकाश की स्मृति में उनके परिवार और विद्यालय की ओर से प्रतिवर्ष कक्षा 11वीं और 12वीं के तीन-तीन मेधावी विद्यार्थियों को द रूपा प्रकाश मेमोरियल मेरिट अवार्ड प्रदान किया जाता है। गणित विषय और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इस पुरस्कार के अंतर्गत प्रत्येक को 11,000 रुपये की नकद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है। इस प्रकार कुल छह विद्यार्थियों को 66,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

प्रतियोगिता की संयोजिका डिंपी महेंद्रु ने कहा कि रूपा प्रकाश के व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताओं में गणित के प्रति जुनून, समर्पण और विषय में गहरी रुचि शामिल थी। इस आयोजन का उद्देश्य उनकी स्मृति को सार्थक कार्यों के माध्यम से जीवंत बनाए रखना और विद्यार्थियों को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर रूपा प्रकाश के पति महाराज त्यागी ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि प्रिल्यूड परिवार अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति जिस प्रकार सम्मान और आत्मीयता प्रकट करता है, वह प्रशंसनीय है। यह आयोजन दर्शाता है कि शिक्षक विद्यालय परिवार के अभिन्न सदस्य होते हैं और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहता है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए रूपा प्रकाश को उत्कृष्ट गणित शिक्षिका बताया। उन्होंने कहा कि रूपा प्रकाश ने अपने परिश्रम, समर्पण और शिक्षण कौशल से विद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल ने कहा कि गणित दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रत्येक क्षेत्र में सही आकलन, तार्किक सोच और उचित गणना की आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और नियमित अभ्यास से अपनी क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आनंद अग्रवाल, राजकुमार सिंह, गौरव अरोड़ा, सज्जन राजपूत, रूपाली शर्मा, खुशबू तुलसानी, आयुष सक्सेना और बादल शर्मा का योगदान रहा। मंच संचालन गौरांगी गर्ग एवं इशिता सिंह ने किया, जबकि अनन्या गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। शिवांश पुरवरिया ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन