Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

माथुर वैश्य महासभा : 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम

Pragya News 24

Fri, Oct 23, 2026
Post views : 47

माथुर वैश्य महासभा का 139वां जयंती समारोह 25-26 अक्टूबर को, आमंत्रण पत्र का विमोचन

आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का 139वां जयंती समारोह 25 और 26 अक्टूबर को माथुर वैश्य मंडलीय परिषद, आगरा मंडल द्वारा विभिन्न शाखा सभाओं, महिला मंडलों एवं सेवादलों के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय समारोह में 40 आकर्षक झांकियों से सजी भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यावसायिक संस्थाओं का सम्मान, लकी ड्रॉ, सहभोज और डांडिया रास प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य सभागार में किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता (मामा) ने कहा कि समाज की जयंती प्रतिवर्ष सामूहिक रूप से मनाई जाती है। इसमें विभिन्न मंडलों, शाखाओं और संगठनों के सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। यह आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और संगठन की मजबूती का संदेश देता है।

मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता सराफ ने बताया कि समारोह के प्रथम दिन 25 अक्टूबर को दोपहर एक बजे फ्रीगंज तिराहा स्थित आर्य समाज मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा से पूर्व नगर आयोजकों निर्मला गुप्ता, स्वर्गीय हरिओम गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संगीता गुप्ता, उमेश गुप्ता और प्रीति गुप्ता का सम्मान किया जाएगा।

शोभायात्रा में 40 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। नगर आयोजक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वागत मंत्री और स्वागत अध्यक्ष बग्गियों पर सवार होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। ऊंट और घोड़े शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। इसके बाद चार घोड़ों पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के बाल स्वरूप विराजमान होंगे। विंटेज कार पर सवार दो बच्चे समाज की पताका लेकर भावी पीढ़ी को जागरूकता का संदेश देंगे।

शोभायात्रा में महासभा के संस्थापक गणेशी लाल और कल्याण दास की झांकी विशेष आकर्षण होगी। भगवान गणेश, द्वादश ज्योतिर्लिंग, आदि योगी और विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल होंगी। पर्यावरण संरक्षण पर आधारित झांकी के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया जाएगा।

सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांडिया रास होंगे आकर्षण
समारोह के दूसरे दिन 26 अक्टूबर को दोपहर दो बजे पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन में मंचीय कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। प्रमुख अतिथियों के उद्बोधन के बाद माथुर वैश्य इलेक्ट्रिक व्यापारी एसोसिएशन, माथुर वैश्य दवा व्यवसाय एसोसिएशन, माथुर वैश्य कपड़ा व्यवसाय एसोसिएशन और माथुर वैश्य सराफा एसोसिएशन को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में सहयोग करने वाले अन्य सहयोगियों का भी सम्मान होगा।

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, लकी ड्रॉ और सहभोज आयोजित किए जाएंगे। शाम 7:30 बजे से डांडिया रास की रंगारंग प्रस्तुति होगी, जिसमें समाज के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह का संचालन विष्णु भगवान गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महासभा के वरिष्ठ सदस्य विनोद गुप्ता सराफ, बाबू रोशन लाल गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अचल गुप्ता, संतोष गुप्ता, राकेश कांट्रेक्टर, अशोक कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सराफ, श्री भगवान रैपुरिया, भवन मंत्री संजय गुप्ता, अतिथि गृह मंत्री मनोज गुप्ता, मंडल मंत्री सत्य प्रकाश, केंद्रीय महिला मंडल की शालिनी गुप्ता, नीरा दिनेश गुप्ता, उपमा गुप्ता, मंडल प्रमुख अनीता, राजकिशोर मंत्री, मंजू गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, शालिनी दिनेश, धीरज कुमार गुप्ता, पुनीत गुप्ता, संतोष बाह वाले, मीडिया प्रभारी संजीव गुप्ता और जीतू गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन