: मिड डे मील में बच्चों को खिलाया जा रहा है कीड़े वाला खाना
Wed, Oct 11, 2023
Agra: सरकारी विद्यालयों में मिड डे मील के नाम पर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता को बिना चेक किये ही खाना बनाया जा रहा है। कीड़े वाला खाना विद्यालयों के छात्रों को परोसा जा रहा है। ताजा मामला मलपुरा के एक प्राथमिक विद्यालय का है।
बच्चों को कीड़े वाला खाना परोसा जाने पर बच्चों के खाने में बड़ी मात्रा में कीड़े पड़े थे। अभिभावकों ने हंगामा कर स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
मामला थाना मलपुरा के गांव नगला ढाका के प्राथमिक विद्यालय का है। मिड डे मील के नाम पर छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया। छात्रों को कीड़े वाला खाना खाने को दिया जा रहा है। छात्रों को जो भोजन दिया गया उसमें बड़ी मात्रा में बड़े-बड़े कीड़े पड़े हुए थे। बच्चों ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुँच गए। उन्होंने जमकर हंगामा काटा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने भोजन को देखकर जांच की और गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।
अभिभावकों का आरोप लगाया कि स्कूल में भोजन की गुणवत्ता खराब है। बच्चों को कीड़े वाला खाना खिलाया जा रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
: शिक्षा विभाग के अधिकारी संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गयी शिक्षिका
Tue, Oct 10, 2023
Agra. शिक्षिका और शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के कुछ ऐसे फ़ोटो वायरल हो रहे हैं जिन्होंने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। शिक्षिका के देवर ने उनके फोटो खींच लिए। जिस शिक्षिका के फोटो वायरल हो रहे हैं उसके ससुर ने अपनी बहू की शिकायत भी शिक्षा विभाग में की है और यह फोटो अधिकारियों को दिए है।
आरोप लगाया है कि उनकी बहू और खंड शिक्षाधिकारी की बीच अनैतिक संबंध हैं। वह उनके कमरे पर जाती हैं। जानकारी होने पर जब दोनों के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा तो फोटो खीचने पर उनकी बहू और खंड शिक्षाधिकारी ने मिलकर उनके छोटे बेटे का गला दबाकर मारने का प्रयास किया है।
शिकायत कर्ता कोटली बगीची निवासी शिक्षिका का ससुर है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि उनके बेटे की शादी देवरी रोड, अमित नगर कालोनी निवासी शिक्षिका से 2021 में बिना दहेज के हुई लेकिन इसके बाद बहू और बेटे में किसी तीसरे के चलते अनबन होने लगीं। उन्होंने कहा कि बहू का चाल-चलन ठीक नहीं है। इसलिए विवाद चल रहा है। 24 सितंबर दोपहर को उनका छोटा बेटा बिचपुरी जा रहा था, तो कारगिल पेट्रोल पंप पर बहू ने उसे रोक लिया और परिचित से मिलने जाने की कहकर उसे साथ ले गई।
बोदला सिकंदरा रोड स्थित ओजी रेजीडेंसी पहुंचकर वह उसे चौकीदार के पास 10 मिनट में आने की बोलकर चली गई, काफी देर बात न लौटने पर पुत्र ने ऊपर जाकर देखा, तो वह सैंया ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार के साथ कमरे में बंद थी। सुमित कुमार लुंगी बनियान में थे, जबकि बहू पलंग पर बैठी थीं। बेटे ने उनकी फोटो खींच ली, तो उन्होंने बेटे को कमरे में खींच लिया और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने उसे बचाया।
पीड़ित ने शिकायत के साथ दोनों के कमरे के अंदर के फोटो भी साक्ष्य के रूप में दिए हैं। इस मामले में बीएसए का कहना है कि शिकायत मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जांच समिति बना दी है। रिपोर्ट आने पर एक्शन लिया जाएगा।
: बी-वर्ल्ड फेस्ट में दिखी भारत के सफल व्यापिरयों की झलक, 25 शहरों से विद्यार्थियों ने लिया भाग
Sun, Oct 8, 2023
आगरा। चमचमाते सोने के सिक्कों, यूरो और डॉलर से सजे परिसर में मानों देश के भावी व्यापारियों का मेला लगा था। बेहतर प्रबंधन से लेकर सजावट, अनुसासन और योजना सब कुछ आकर्षित कर रही थी। और इस आकर्षण में नजर आ रहे थे देश के भावी और सफल व्यापारी। मौका था सेंट पीटर्स कालेज में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कॉमर्स फेस्ट बी-वर्ल्ड (बिजनेस वर्ल्ड) के आयोजन का। जिसमें देश के लगभग 25 शहरों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा, प्रधानाचार्य भास्कर जेसूराज, उपप्रदानाचार्य पादर शजुन, कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष मगन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 6 प्रतियोगिताओं से सजे (बी-टैंक, पिक्सीलैंस, बिज-विट, मॉक पार्लियामेंट, पब्लिसाइजर, रॉक बैंड प्रतियोगिता। बी-वर्ल्ड की एक-एक कर ट्रापी जब बैंड के धुन पर परिसर में पहुंची तो हर प्रतिभागी उत्साहित हो उठा। मैमोरेन्डम पर हस्ताक्षर, एक-एक हर सभी प्रतियोगिताओं के बारे में कुछ अलग अंदाज में दी गई जानकारी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मकता के साथ काम के प्रति गम्भीरता को भी दर्शा रही थी।
कार्यक्रम के बीच में सेठ जी का पहुंचना सबसे रोमंचकारी रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रोडक्ट बनाने से लेकर उसकी मार्केटिंग, सेलिंग, पब्लिसिटी जैसी हर चींज को सीखा।
सेंट पीटर्स में सजी संसद
सेंट पीटर्स कालेज में आज मॉक पार्लियामेंट (संसद) सजी थी। जहां पक्ष-विपक्ष के युवा सांसदों ने कोराना के बाद देश को आर्थिक रूप से ऊबारने के लिए अपनी-अपनी योजनाएं पेश कीं। कुछ योजनाओं पर पक्ष विपक्ष एकमत नजर आए तो कुछ पर खूब गहमागहमी हुई। देश के हर युवा को कैसे नौकरी मिले, जीडीपी को कैसे बढ़ाया जाए, चीन के चलताऊ और सस्ते उत्पादों से हमारे देश के युवा व्यापारी कैसे मुकाबला कर सकते हैं, जैसे विषयों पर गरमागरम बहस हुई। मौका था सेन्ट पीटर्स कालेज में राष्ट्रीय स्तर के कॉमर्स फेस्ट बी-वर्ल्ड (बिजनेस वर्ल्ड) का। जिसमें देश भर के 25 शहरों (आगरा सहित झांसी, अलीगढ़, मथुरा, भरतपुर, फिरोजाबाद, टूंडला आदि) के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
हार्ड वर्कर नहीं स्मार्ट वर्कर बनिए
मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने कहा कि एक अच्चा बिजनेस मैन बनने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है लीडरशिप क्लालिटी। इसके बाद सेल्फ इंस्पीरेशन और इनोवेशन की बारी आती है। कहा कि अच्छे और सफल व्यापारी कबी बन पाओगे जब अपने नैतिक मुल्यों के साथ कोई समझौता नहीं करोगे।
वहीं कॉमर्स के जाने माने लेखक डॉ. सीए जीएस गरेवाल ने कहा कि हमारे देश के युवा इतने होनहार हैं कि भारत कभी पीछे नहीं रह सकता। अब तो वर्ल्ड बैंक ने भी कहा कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5 के करीब है, जो अच्चा संकेत है। जीएसटी कलेक्शन बड़ने का मतलब है तो भारत का व्यापार बढ़ रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कॉमर्स क्लब के अध्यक्ष सूर्यांश जैन, उपाध्यक्ष मौहम्मद अली, कामिल नायर, देवाशीष शर्मा, प्रखर मित्तल, सुभ्रत वर्मा, देव खन्ना, मुकुन्द सिंघल, युग जैन, वैभव, समर्थ, मुदित, अमन, आद्यान्त, ध्रुव आदि उपस्थित रहे।