Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा विवि के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति की दो टूक - चेत जाएं, सुधर जाएं, अन्यथा…

Pragya News 24

Tue, Mar 5, 2024
Post views : 105

Agra. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होनहारों को सम्मानित कर रही थी तो किसी ने नहीं सोचा था कि कुलाधिपति आगरा विश्वविद्यालय की वास्तविक स्थिति का आईना उसी विश्वविद्यालय के अधिकारियों को दिखा देंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंच से ही संबोधित करते ही आगरा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।

उन्होंने कहा कि आज भी इस विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली नहीं बदली है। यूनिवर्सिटी में इन होनहार और मेधावी विद्यार्थियों को आज भी समय पर उनकी अंक तालिका और डिग्री नहीं मिलेगी तो छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में ही जाएगा। देश के ख्याति प्राप्त आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में पिछले कई दशकों से यही चल रहा है। अगर हालात नहीं सुधरे तो विश्वविद्यालय में होनहार और मेधावी विद्यार्थियों को टोटा पड़ जाएगा।

आंबेडकर विश्वविद्यालय के 89 वें दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक देने के बाद कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आंबेडकर विश्वविद्यालय की दुःखती रग पर हाथ रख दिया। आनंदीबेन पटेल ने इशारों ही इशारों में आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, लेक्चरर , प्रशासक, शिक्षक संघ, कर्मचारी संघ और छात्र संघ के नेताओं को संकेत दे दिया कि वह अपनी कार्यप्रणाली को सुधार लें। उन्होंने विश्वविद्यालय में नेता करने वालों को साफ संकेत दे दिया कि वह चेत जाएं और सुधर जाएं अन्यथा हमें जो करना है फिर वह मजबूर होकर करना ही होगा। उन्होंने कहा कि आगरा विश्वविद्यालय में हो रही नेतागिरी के चलते अब छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

राज्यपाल महोदया ने कहा कि यूजीसी द्वारा कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय को ए डबल प्लस दिया गया है, यूजीसी डबल प्लस को 100 करोड़ का अनुदान देता है, आप कहाँ पर हैं..? आख़िर आप A++ क्यों नहीं ला सकते? उन्होंने विद्यार्थियों शिक्षकों प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके विश्वविद्यालय को A ++ मिलना चाहिए कि नहीं… नीचे से आवाज़ आई मिलना चाहिए.. उन्होंने कहा फिर बदलाव के लिए तैयार हो जाएं। आप खुद बदलें तो अच्छा है अन्यथा हमें तो बदलाव करना ही है। उन्होंने कहा कि बीते सोमवार को विश्वविद्यालय के बारे में बहुत कुछ जाना है। अब यह सब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि मैंने कुलपति आशु रानी को बता दिया है, जो नहीं सुधरेंगे उन्हें हम सुधार देंगे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सख्त लहजे में कहा कि जब देश के भर के विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की बड़ी-बड़ी कंपनियों में अपॉइंटमेंट हो जाती है तब आपका रिजल्ट निकलता है, अगर रिजल्ट देरी से निकला है तो नया सत्र भी देरी से ही शुरू होगा। ऐसे में आखिर अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का भविष्य कैसे संवरेगा। यहां के मेधावी छात्र-छात्राओं को कैसे बड़ी कंपनियों में नियुक्ति मिलेगी। उन्होंने कुलपति की तरफ देखते हुए कहा कि मैंने निर्देशित कर दिया है कि जो कॉलेज अपने छात्र-छात्राओं और प्रैक्टिकल की जानकारी नहीं भेजते हैं तो उनके चलते परीक्षा और रिजल्ट में देरी न करें। अब किसी भी कॉलेज की लापरवाही के चलते विश्व विद्यालय की परीक्षाएं और उसका परिणाम नहीं रुकेगा।

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रशासकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कॉलेज की भी ग्रेडिंग की जाएगी। जो कॉलेज A+, A लाएगा उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं देने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी, जिनको B ग्रेड मिलेगा उन्हें समझाया जाएगा, सुधरने की हिदायत दी जाएगी और C ग्रेड वाले कॉलेजों का क्या होना चाहिए यह आप ही तय कर लें… उन्होंने कहा कि जो नहीं सुधरेगा उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएं।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को आगरा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पूरा होमवर्क करके आई थीं। उन्होंने साफ कहा कि हर हाल में विश्वविद्यालय का सेशन सही समय पर शुरू होगा। मैं कुलपति आशु रानी को मार्च के अंत में बुला रही हूँ, मैं जानूंगी कि विश्वविद्यालय के सत्र को सही समय पर शुरू करने के लिए क्या किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अंक तालिकाएं और उनकी डिग्री सही समय पर मिलनी चाहिए, यह उनका अधिकार है। छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय और कॉलेजों के चक्कर नहीं लगते होंगे, अब उन्हें उनकी डिग्री और मार्कशीट डिजीलॉकर में उपलब्ध कराई जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन