: खेत पर काम कर रहे बुजुर्ग किसान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
Sun, Oct 8, 2023
Agra. खेत पर काम कर रहे एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया। सांप द्वारा काटे जाने पर बुजुर्ग ने शोर मचाया तो खेत पर काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। बुजुर्ग को तुरंत इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने तुरंत एडमिट कर उसका इलाज शुरू कर दिया। फिलहाल बुजुर्ग का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पूरा मामला ग्राम लोधई श्यामो मोड़ का है। जानकारी के मुताबिक किसान दीवान सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे। काम करने के दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। सांप द्वारा काटे जाने की जानकारी होते ही बुजुर्ग किसान ने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। बुजुर्ग के परिजन तुरंत उन्हें आगरा के जिला अस्पताल लेकर आये। चिकित्सकों को इसकी जानकारी दी तो तुरंत एडमिट कर उसका उपचार शुरू कर दिया।
बुजुर्ग के परिजनों ने बताया कि घटना सुबह 10:30 बजे की है। पिता खेत पर काम कर रहे थे तभी सांप ने उन्हें काट लिया। खेत पर काम कर रहे अन्य लोगों ने इसकी जानकारी ली और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
: कैंट स्टेशन पर चला अभियान तो यात्री भागने लगे इधर से उधर
Sun, Oct 8, 2023
Agra. बिना टिकट यात्रा करने वाले रेल यात्रियों पर रेलवे की ओर से शिकंजा कसा जा रहा है। आगरा रेल मंडल की ओर से आगरा कैंट स्टेशन पर किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 84 यात्रियों पर कार्यवाही की गई और कुल 34615 जुर्माना वसूला।
जानकारी के मुताबिक ट्रेनों में बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है जिसका खामियाजा विभाग को उठाना पड़ रहा है। विभाग के राजस्व को भी भारी नुकसान है। इसी के चलते आगरा रेल मंडल ने कैंट स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत 60 बिना टिकट यात्रियों से रु-24,775/-, अनाधिकृत यात्रा करने वाले 21 यात्रियों से रु0- 9,440/- तथा 03 यात्रियों से गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने के फलस्वरूप रु0- 400/- सहित कुल 84 यात्रियों से रु0- 34,615/- का जुर्माना वसूल किया गया। इस चेकिंग अभियान में जांच पर्यवेक्षक राशिद जमील DCTI/AGC के साथ बलजीत सिंह CTI, मोहम्मद गुलजार CTI एवम अन्य टिकट जांच कर्मचारी मौजूद रहे ।
जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं। जिससे बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं।
: वन्यप्राणी सप्ताह : वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस और वन विभाग ने कला प्रतियोगिता का किया आयोजन
Sun, Oct 8, 2023
राष्ट्रीय वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर, वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस ने उत्तर प्रदेश वन विभाग के साथ मिल कर सात अलग-अलग विद्यालयों के बच्चों में जागरूकता फैलाने के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 'आर्ट फॉर वाइल्डलाइफ कंज़रवेशन' विषय पर आधारित था। जिसे मथुरा में वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय वन्यप्राणी सप्ताह मनाने के लिए, वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस ने मथुरा में एन.जी.ओ के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में उत्तर प्रदेश वन विभाग के साथ मिल कर सात विद्यालयों के बच्चों के बीच कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता मनुष्यों के साथ रहने वाले जंगली जानवरों के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान की भावना पैदा करने के लिए आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का विषय 'आर्ट फॉर वाइल्डलाइफ कंज़रवेशन' रहा, जिसमें मथुरा वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सात स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें बलदेव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, श्रीमती जी.डी. पब्लिक स्कूल, सूरज गोविंद पब्लिक स्कूल, माउंट हिल एकेडमी, बलूनी 5 डेज बोर्डिंग और गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र शामिल हुए।
प्रतियोगिता के समापन के बाद कुल तीन विजेताओं का चयन किया गया, जिन्हें मुख्य अतिथि से पुरस्कार मिला। बल्देव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिया सिकरवार विजेता रहीं, जबकि सूरज गोविंद पब्लिक स्कूल, कीठम की अनुष्का वर्मा और गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फरह की अंजलि सिंह को क्रमशः दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला।
वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के सह-संस्थापक और सी.ई.ओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “हमारे हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में स्कूली छात्रों की मेजबानी करना हमारे लिए काफी उत्साहजनक रहा। ऐसी प्रतियोगिताएं छोटी उम्र से ही बच्चों में वन्यजीव संरक्षण की शिक्षा विकसित करने का महत्वपूर्ण तरीका है, ताकि भविष्य में वे प्रकृति के संरक्षक बन सकें।
मथुरा के प्रभागीय वन अधिकारी, रजनीकांत मित्तल ने कहा, “राष्ट्रीय वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के साथ मिल कर वन्यजीव संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए यह साझेदारी अत्यंत महत्पूर्ण साबित होगी। ऐसी कला प्रतियोगिताएं वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो कि लोगों की सोच और व्यवहार को बदलने के लिए प्रेरित करती है।