: राधास्वामी सत्संग सभा पर आगरा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर
Sat, Sep 23, 2023
Agra. आगरा जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पहली बार जिला प्रशासन ने राधास्वामी सत्संग सभा पर कार्यवाही की है। दयालबाग क्षेत्र की मौजा जगनपुर और खासपुर में जमीन पर किए राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा किये गए अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। इस दौरान टकराव की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया। कब्जे की जमीन पर एक हिस्सा ढहाने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर का रुख डूब क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण की ओर कर दिया। टकराव और तनाव के हालात के बीच अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी।
राधास्वामी सत्संग सभा द्वारा दयालबाग क्षेत्र के मौजा जगनपुर और खासपुर में सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने की मियाद शुक्रवार को खत्म हो गई थी। सत्संग सभा ने प्रशासन से और समय मांगा था। प्रशासन ने इंकार कर दिया था। शनिवार सुबह सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई पुलिस-प्रशासन ने आरंभ कर दी। सुबह सात बजे ही पीएसी को बुला लिया था। दूसरी ओर सत्संगी भी बड़ी संख्या में जुट गए। इससे कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान टकराव के हालात बने रहे। प्रशासन के अधिकारी सुबह पौने दस बजे बुलडोजर लेकर कब्जा हटाने पहुंचे। उन्होंने बुलडोजर से अवैध कब्जा ढहाने का काम शुरू कर दिया।
कराने के लिए प्रशासन ने इस बार कागजों पर पूरी तैयारी की थी। प्रशासन ने सत्संग सभा काे बाकायदा नोटिस दिया, उन्हें कब्जा हटाने का समय दिया। ताकि सत्संग सभा कानूनी पेंच न फंसा सके। सुबह नौ बजे तक पीएसी और पुलिस-प्रशासन समेत संबंधित विभाग के अधिकारी न्यू आगरा थाने पर जुट गए थे। सुबह पौने दस बजे कार्रवाई आरंभ कर दी गई।
पहली बार राधा स्वामी सत्संग सभा पर पुलिस और प्रशासन की कानूनी कार्रवाई को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए थे। उनके अनुसार कई बार वह अपनी जमीन पर राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जा करने की शिकायत कर चुके थे लेकिन प्रशासन आनाकानी करता रहता था। वहीँ सत्संग सभा के लोग भी कानूनी पेज पढ़ा देते थे जिससे कोई कार्रवाई नहीं हो पाती थी और ग्रामीण राधा स्वामी सत्संग सभा से काफी पीड़ित भी थे। पुलिस वापस शासन का जब अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला तो ग्रामीणों के मस्तिष्क में पुराने विवाद और कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए टकराव की स्मृति थी।
: आगरा कैंट में NCR Railway की पहली शूटिंग अकादमी 'लक्ष्य' का हुआ शुभारंभ
Sat, Sep 23, 2023
Agra. आगरा मंडल के रेलकर्मी व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आगरा मण्डल के रेलवे संस्थान, आगरा कैंट में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 'लक्ष्य शूटिंग रेंज' बनाया गया है। आधुनिक 10 मीटर एयर पिस्टल/रायफल शूटिंग अकादमी “लक्ष्य” का उद्घाटन मंडल रेल प्रबन्धक तेज प्रकाश अग्रवाल में फीता काटकर किया। उक्त अकादमी में कुशल प्रशिक्षक की देखरेख में रेलवे कर्मचारियों तथा उनके परिजनों को प्रशिक्षण दिया जायेगा तो वहीँ रेलवे के शूटिंग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।
एनसीआर की पहली अत्याधुनिक शूटिंग रेंज
रेलवे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ साथ उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए पूरा मंच दे रही है। इसलिए आगरा कैंट रेलवे संस्थान में रेलवे के निशानेबाज खिलाड़ियों के लिए यह अत्याधुनिक शूटिंग रेंज तैयार की गई है। डीआरएम आगरा का कहना है कि उत्तर मध्य रेलवे की यह पहली अत्याधुनिक 10 मीटर एयर पिस्टल/रायफल शूटिंग अकादमी है। यहाँ पर कुशल प्रशिक्षक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
डीआरएम आगरा ने लगाया निशाना
शूटिंग अकादमी के उद्घाटन के दौरान डीआरएम आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल ने शूटिंग में भी अपने हाथ आजमाएं। उन्होंने एयर पिस्टल से निशाना लगाया और उनका निशाना भी बेहतर रहा। इसके बाद खिलाड़ियों के लिए यह शुरू हो गयी। इस अकादमी में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों ने बताया कि 10 मीटर रेंज की यह अत्यधिक शूटिंग रेंज तैयार की गई है यहां पर खिलाड़ी शूटिंग का प्रशिक्षण ले सकेंगे।
निशानेबाजी में भारत का बढ़ रहा है दबदबा
प्रशिक्षकों का कहना है कि निशानेबाजी में पूरे विश्व में भारत का दबदबा बढ़ रहा है। लगातार भारत के खिलाड़ी निशानेबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाड़ी ने परचम लहराया है, वह खिलाड़ी भी उत्तर प्रदेश से है यानी उत्तर प्रदेश में निशानेबाजी की तरफ युवाओं का रुझान बढ़ रहा है।
: आगरा डेवलपमेंट को लेकर कैबिनेट मंत्री ने डीएम-एडीए वीसी संग की बैठक
Sat, Sep 23, 2023
आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सर्किट हाउस में आगरा जिलाधिकारी भानू चन्द्र गोस्वामी एवं आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगरा के विकास, सौंदर्यीकरण, पर्यटन केन्द्रों के विकसित करने और आई.टी. सिटी बनाने पर चर्चा की। आगरा के डेवलपमेंट में आगरा विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन विभाग जल निगम की भूमिका पर गहनता से चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी व एडीए के अधिकारियों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोठी मीना बाजार को शिवाजी महाराज के आगरा से जुड़े शौर्यपूर्ण इतिहास के अध्याय का स्मारक बनाने के लिए उसके अधिग्रहण के संबंध में वार्ता की और इस दिशा में कार्य को आगे बढ़ाने के लिए इस संबंध में प्रस्ताव भेजने और उस हेतु प्रशासनिक कार्यवाही को गति प्रदान करने का सुझाव दिये।
जोनल पार्क में बने गोविन्द-गीता वाटिका
ताजनगरी स्थित जोनल पार्क को ‘‘गोविन्द-गीता वाटिका’’ का नाम देकर इसको बृज संस्कृति का केन्द्र बनाते हुए कृष्ण कालीन वृक्ष और वनस्पतियों का रोपण, कृष्ण लीलाओं की मूर्ति और चित्रकारी से चित्रण और वर्णन, उसके एक हिस्से में कृष्ण लीलाओं का मंचन का प्रावधान कर उसे पर्यटन स्थल बनाने को लेकर चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री में इस संबंध में उन्हें कई सुझाव भी दिए।
यमुना किनारा रोड पर जीवनी मण्डी चौराहे से लेकर ताजगंज विद्युत शवदाह गृह के भूखण्ड को नियोजित रूप से विकसित कर और सौंदर्यीकरण कर वहाँ से ताज और एत्माद्दौला का अवलोकन का प्रबन्धन करने का सुझाव दिया। जिससे पर्यटक प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ साथ वही से ऐतिहासिक स्मारकों का अवलोकन कर सकें।
कैलाश मंदिर पर बने घाट
कैलाश मन्दिर के पास जहाँ गंगाजल आकर जल संस्थान को उपलब्ध कराया जाता है, मन्दिर के निकट उस पर घाट बनाकर स्नान के पर्वाें पर गंगा-यमुना संगम स्थल के रूप में विकसित कर स्नान आदि की व्यवस्था करने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया।
आईटी सिटी विकसित करने पर जोर
आगरा में नक्षत्रशाला और आधुनिक विज्ञान पार्क हेतु लगभग 3 एकड़ भूखण्ड तलाशने हेतु भी निर्देशित किया जिससे योगी सरकार के द्वारा इस हेतु आवंटित 15 करोड़ रूपये का उपयोग कर शैक्षिक पर्यटन केन्द्र को विकसित किया जा सके। जल निगम के द्वारा गढी भदौरिया से लेकर अलबतिया क्षेत्र तक गंगाजल आपूर्ति और सीवेज सिस्टम विकसित करने हेतु सड़कों की जो खुदाई की गई है उस पर शीघ्र पूर्ण रूप से सड़क निर्माण तथा मीना बाजार की कोठी से मारूति स्टेट चौराहे होते हुए 100 फुटा अलबतिया रोड के चौड़े सेन्ट्रल चैनल को खूबसूरत फूलों के पौधों से आच्छादित करने और उस पर टहलने हेतु पथ निर्माण करने का सुझाव दिया जिससे एक ओर पर्यावरण सुधरेगा वहीँ दूसरी ओर सौंदर्यीकरण भी होगा।