Fri 15 May 2026
Breaking News Exclusive
गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा के नए सत्र का शुभारंभ भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुति में झलकी साधना, संस्कृति और संस्कारों की गरिमा भव्य शोभायात्रा में दिखी सनातन संस्कृति, शौर्य और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक, राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर युवाओं में सपा के प्रति जोश, रितिक प्रजापति बने लोहिया वाहिनी आगरा महानगर अध्यक्ष मातृत्व के सम्मान में सजा उल्लास का मंच, अग्रमिलन महिला समिति का मातृ दिवस समारोह रहा यादगार किसानों को मिली बड़ी सौगात, पंजाब नेशनल बैंक ने 15 करोड़ रुपये तक के कृषि ऋण किए स्वीकृत संवेदना संस्था द्वारा 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरण, वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 'संवाद' में आगरा पर्यटन को लेकर हुई चर्चा, विदेशी सैलानियों के प्रति व्यवहार में बदलाव जरूरी

Pragya News 24

Wed, Sep 27, 2023
Post views : 76

आगरा। ताजनगरी फेज 1 आरके पुरम पर स्थित शीरोज हैंगआउट पर एक संवाद कार्यक्रम हुआ जिसमें एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद, पर्यटन संबंधित कार्यकर्ता और पर्यटक व्यापारी इत्यादि के बीच में औपचारिक-अनौपचारिक संवाद हुआ। अभिषेक कपूर संस्थापक (आगरा शहर) ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम में ताजमहल पर्यटन, शहर में आने वाले विदेशी सैलानियों के साथ व्यवहार, पार्किंग संरक्षण और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े मुद्दों पर अहम चर्चा की गयी।

संवाद के दौरान ताज सुरक्षा सैयद अहमद ने बड़े ही शालीनता के साथ सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि व्यवस्था और व्यवहार में सुधार लाना आवश्यक है। विदेशी सैलानियों के साथ हमें अच्छा व्यवहार करना चाहिए। क्योंकि ताजमहल घूमने के साथ उनके साथ जो व्यवहार होता है उन्हीं अनुभवों को लेकर वे यहां से जाते हैं और अपनों के साथ शेयर करते है। इसलिए आगरा शहर की छवि अच्छी बने ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पर्यटन के क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

वहीँ सिविल सोसाइटी के अनिल शर्मा ने कहा कि संवाद कार्यक्रम की पहल काफी सकारात्मक रही। पर्यटन के क्षेत्र में बदलाव लाने की दिशा में ऐसे प्रयास होते रहने चाहिए। आगे भी हम एएसआई विभाग के अधिकारियों के साथ इसी तरह से संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन