आगरा।
उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला के प्रमुख आकर्षण
जनकपुरी (मिथिलानगरी) महोत्सव
के आयोजन स्थल की घोषणा रविवार को श्री रामलीला कमेटी ने कर दी। वर्ष 2026 की जनकपुरी का आयोजन इस बार
भावना एस्टेट, सिकंदरा
में होगा। इसकी विधिवत घोषणा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने रामलीला मैदान स्थित राम हनुमान मंदिर में आयोजित समारोह में की।
घोषणा के दौरान भावना एस्टेट से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जनकपुरी का आवंटन पत्र सौंपे जाने के साथ ही परिसर 'जय श्रीराम' और 'जय सियाराम' के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2026 की जनकपुरी भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित की जाएगी।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने जनकपुरी प्रतिनिधियों को आवंटन पत्र सौंपते हुए आयोजन को गरिमापूर्ण एवं सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराने का आह्वान किया। घोषणा के साथ ही भावना एस्टेट में जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां भी प्रारंभ हो गईं।
इस अवसर पर भावना एस्टेट की ओर से मनोज बंसल, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, हेम कुमार जैन, विश्वनाथ जुनेजा, अशोक गुप्ता, जी.पी. अग्रवाल, प्रशांत जैन, अखिलेश दुबे, शलभ शर्मा तथा डॉ. जयप्रकाश नारायण यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, जगदीश बागला, भगवानदास बंसल, रामकिशन अग्रवाल, टी.एन. अग्रवाल, विजयप्रकाश, मनोज पोली भाई, मुकेश जौहरी, विनोद जौहरी, शांतिस्वरूप गोयल, नवल किशोर, राकेश जैन, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, आनंद मंगल, प्रकाश चंद, अजय, आयुष, विपिन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय तिवारी ने किया।