Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बचपन में ही “ग्रेजुएट” हो गए नौनिहाल, हाथों में थामी डिग्रियां

Pragya News 24

Sun, Mar 17, 2024
Post views : 131
  • केबीसी सीजन 13 की विजेता हेमा बुंदेला ने बच्चों के माता पिता को संदेश
  • बचपन प्ले स्कूल राजपुर चुंगी ने मनाया दसवां स्नातक समारोह
  • नन्हें मुन्ने बच्चों संग झूमे माता-पिता भी, कार्निवल का लिया आनंद

आगरा। प्रतिभा के लिए उम्र मायने नहीं रखती। ज्ञान जिस भी उम्र में मिले उसे ग्रहण करते रहना चाहिए। बच्चों को शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान यदि दिया जाए तो बच्चे किसी भी क्षेत्र में असफल नहीं होंगे। अपने अनुभवों को साझा करते हुए नौनिहालों के माता-पिता को यह संदेश दिया केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) सीजन 13 की विजेता हेमा बुंदेला ने।

रविवार को राजपुर चुंगी स्थित बचपन प्ले स्कूल का दसवां स्नातक समारोह कार्निवल के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हेमा बुंदेला ने किया। उन्होंने अभिभावकों को कहा कि विपरीत परिस्थितियों में रहकर भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों को नंबरों की रेस में नहीं बल्कि ज्ञान की रेस में दौड़ाएं।

स्कूल की डायरेक्टर रीया सिंघल ने बताया कि विगत दस वर्षों से बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासन और नैतिक ज्ञान भी दिया जा रहा है। स्नातक समारोह के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति गंभीरता आती है और वो बड़े स्कूल में जाने के लिए स्वयं को तैयार करता है।

कार्यक्रम में बच्चों ने मैजिक शो का जमकर आनंद लिया तो अभिभावकों ने कपल डांस भी किया। कार्यक्रम का संचालन गीत ने किया। चैयरमेन के के सिंघल, लव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन