Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: निशाने पर लक्ष्य, दिल में जोश, देशभर के युवा शूटर उतरे मैदान में

Pragya News 24

Sat, Oct 11, 2025
Post views : 162
  • रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की दो दिवसीय प्रतियोगिता में दिखा जोश और जुनून

आगरा। रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को 1 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, बालूगंज मैदान में उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसीपी इमरान अहमद ने स्वयं निशानेबाजी कर किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत विज और हिना विज ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से आए 120 प्रतिभागी बच्चे और 40 एनसीसी कैडेट्स अपनी निशानेबाजी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतिभागी ओडिशा, नागालैंड, लखनऊ, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, प्रयागराज और उत्तराखंड सहित सात राज्यों से पहुंचे हैं।
प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसी गुणों को प्रोत्साहित करते हुए निशानेबाजी को खेल के रूप में लोकप्रिय बनाना है।

प्रतियोगिता में आयुष गर्ग (भवानी गन हाउस), प्रमोद पॉल (ट्रांजेक्ट्रान), साइमन शरीफ (इंडियन शूटिंग डॉट कॉम) तथा राजेश कुमार (एयर सॉफ्ट गन इंडिया), भवतेज (कायसर) का विशेष रूप से सहयोग है। मैदान में प्रतिभागियों का जोश और लक्ष्यभेदी दृढ़ता देखने लायक थी। प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन