Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: महात्मा गांधी बनकर निकले युवक ने लोगों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Pragya News 24

Mon, Oct 2, 2023
Post views : 93

Agra. 'शहर वासियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ने के लिए महात्मा गांधी खुद सड़कों पर निकल पड़े। सड़कों पर कूड़े के ढेर देखकर उनका मन और दिल दोनों व्यथित हुआ। सपनों का भारत बनाने के लिए स्वच्छ भारत का होना आवश्यक है, इसीलिए महात्मा गांधी ने खुद लोगों से वार्ता की और उन्हें स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। सड़कों पर गंदगी देख अपने हाथों से सफाई भी करना शुरू कर दिया। लोगों ने यह दृश्य देखा तो वह भी स्वच्छता के इस अभियान में शामिल हो गए।'

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ इस अभियान से जोड़ा जा रहा है तो इस अवसर पर विमल नाम के एक युवा ने महात्मा गांधी के स्वरूप को रखा। अपने पूरे शरीर को मुल्तानी मिट्टी से रंगा। फिर बापू के समान चश्मा लगाकर और उन्हीं के समान हाथों में लाठी लेकर सड़कों पर निकल पड़ा। सड़क पर निकलने के दौरान जो भी राहगीर या व्यक्ति मिला उसे वार्ता की और स्वच्छता के प्रति उसे जागरूक भी बनाया, साथ ही महात्मा गांधी के जो आदर्श थे उन पर चलने के लिए प्रेरित भी किया।

महात्मा गांधी का स्वरूप धारण किये इस युवा का कहना था कि महात्मा गांधी ने जो भारत बनाने का सपना देखा था वह भारत आज नजर नहीं आता। चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। हर व्यक्ति सिर्फ असत्य ही बोलता है जबकि महात्मा गांधी का कहना था कि हर व्यक्ति को सत्य बोलना चाहिए और भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए तभी तो राम राज्य स्थापित होगा लेकिन आज स्थिति बिलकुल विपरीत है।

स्वच्छता के लिए कर रहा है प्रेरित

इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वरूप को रखकर युवा लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करता हुआ नजर आया। सड़कों पर कूड़ा फेंकने वाले को टोकने का काम किया तो वहीँ कूड़े को डस्टबिन में डालने के लिए सभी को प्रेरित किया। उसने कहा कि अगर आप सुधर जाएंगे तो भारत महात्मा गांधी के सपनों का भारत बन जाएगा। जब महात्मा गांधी बन युवक ने गंदगी कर रहे लोगों को टोकना शुरू किया तो वह भी शर्मिंदा होते हुए नजर आए। उन्होंने कूड़ा और कचरा सड़कों पर न फैलाने के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन