Fri 15 May 2026
Breaking News Exclusive
गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा के नए सत्र का शुभारंभ भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुति में झलकी साधना, संस्कृति और संस्कारों की गरिमा भव्य शोभायात्रा में दिखी सनातन संस्कृति, शौर्य और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक, राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर युवाओं में सपा के प्रति जोश, रितिक प्रजापति बने लोहिया वाहिनी आगरा महानगर अध्यक्ष मातृत्व के सम्मान में सजा उल्लास का मंच, अग्रमिलन महिला समिति का मातृ दिवस समारोह रहा यादगार किसानों को मिली बड़ी सौगात, पंजाब नेशनल बैंक ने 15 करोड़ रुपये तक के कृषि ऋण किए स्वीकृत संवेदना संस्था द्वारा 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरण, वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: थाना शाहगंज क्षेत्र में हुए लव जिहाद मामले में योगी यूथ बिग्रेड ने दिया ये अल्टीमेटम

Pragya News 24

Sat, Apr 6, 2024
Post views : 59

आगरा। थाना शाहगंज के अंतर्गत शिवपुरम दौरेठा नंबर 1 में मुस्लिम युवक शाहरुख अपने अन्य सहयोगियों के साथ 2 अप्रैल को पड़ोस में ही रहने वाली 16 साल की नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले में थाना शाहगंज में 3 अप्रैल को मुकदमा पंजीकृत किया गया था। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी शाहरुख बहुत पहले से लड़की को परेशान कर रहा था, कई बार झगड़ा हुआ था जिसमें राजीनामा भी हो गया था। मंगलवार को लड़की किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इस दौरान लड़का उसे बाइक पर ले गया जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। लड़का राजस्थान के भरतपुर जिले के कुर्का गांव का बताया गया है, वह शाहगंज में अपने मौसा कालीचरण खान के यहां रहता था।

इस मामले को लेकर आज शुक्रवार को योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धाकड़ ने संगठन पदाधिकारीयों के साथ लड़की के परिजनों से मुलाकात की और न्याय का आश्वासन दिया। कुंवर अजय तोमर ने मीडिया को बताया कि लव जिहाद के प्रोपेगेंडा के तहत आरोपी शाहरुख ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है किंतु अभी इतनी करवाई से हम संतुष्ट नहीं है। लव जिहाद का आरोप लगाते हुए पृथ्वीनाथ चौकी का घेराव किया है।

कुंवर अजय तोमर ने बताया कि उन्होंने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर लड़का लड़की दोनों बरामद नहीं हुए तो 8 अप्रैल को शिवपुरम दौरेठा में समस्त हिंदू संगठनों को और आम हिंदू समाज का आवाहन कर हिंदू महापंचायत बुलाई जाएगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। आगरा की धरती पर लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें कि इस पूरे प्रकरण में विवेचना पृथ्वीनाथ चौकीप्रभारी विमलेश कुमार यादव कर रहे हैं जो की लड़का लड़की की बरामदगी के लिए राजस्थान गए हुए हैं। घटना में आरोपी लड़के के मौसा कालीचरण खान को भी हिरासत में लिया गया है।

इस मौके पर धर्मेंद्र धाकड़, शिवम शर्मा, सोनू शर्मा, सुमित भोला, नरेश प्रजापति, नरेंद्र चौहान, लोकेंद्र चौहान, अमित लालवानी, हरीश शर्मा, वीरू चौधरी, जयवीर सिंह, चौधरी बन्ने सिंह साहित आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन