Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान

आगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अध्यान्त फाउंडेशन फॉर ऑटिज्म (ऑटिज्म केयर सेंटर) द्वारा विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों को योग के प्रति जागरूक करना, उन्हें विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराना तथा योग के महत्व से परिचित कराना था।

इस अवसर पर विशेषज्ञों ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी प्रभावी साधन है। विशेष रूप से ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए योग अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नियमित योगाभ्यास से बच्चों की एकाग्रता, व्यवहारिक कौशल और भावनात्मक संतुलन में सकारात्मक सुधार देखने को मिलता है।

कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों एवं संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को सरल एवं उपयोगी योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। बच्चों को दंडासन, बालासन, मंडूकासन, त्रिकोणासन, चक्की चलाना तथा विभिन्न प्राणायाम क्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने योग करने की सही विधि समझाते हुए इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर भी प्रकाश डाला।

बच्चों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ योग मुद्राओं का अभ्यास किया तथा कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान अभिभावकों को भी बच्चों के बेहतर विकास और जीवनशैली में योग की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में संरक्षक पंकज तिवारी, चेयरमैन नीरज तिवारी, वरिष्ठ स्पीच थैरेपिस्ट डॉ. अश्वनी श्रीवास्तव, प्रबंधक डॉ. रेनू रावत, उपप्रबंधक धीरज कुमार बाथम, अंजली जैन, पायल शर्मा, अंजली सोनी, दीक्षा ठाकुर, वंशिका, लवी, सृष्टि, रितिका, पूजा, मोहिनी सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से योग कराने तथा योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन