Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भावना वरदान शर्मा : लेखिका भावना वरदान शर्मा फिर चर्चा में, क्या राजनीति में रखेंगी कदम?

आगरा।अपनी बेबाक लेखनी और मुखर विचारों के लिए पहचान बना चुकीं सुप्रसिद्ध लेखिका भावना वरदान शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी चर्चित पुस्तक “आगरा मुगल नहीं, ब्रजभूमि है” ने ताजमहल से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विमर्श को नई दिशा दी थी, जिसके बाद से वह लगातार सार्वजनिक चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

अब राजनीतिक गलियारों में उनके सक्रिय राजनीति में प्रवेश को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जिस तरह से भावना शर्मा सामाजिक और वैचारिक मुद्दों पर लगातार सक्रिय रही हैं, वह संकेत देता है कि वे निकट भविष्य में राजनीति में कदम रख सकती हैं।

भावना वरदान शर्मा वर्तमान में राष्ट्र सेविका समिति में प्रचार प्रमुख के रूप में दायित्व निभा रही हैं और महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्रवाद से जुड़े विषयों पर लगातार सक्रिय हैं। उनके लेख, भाषण और सार्वजनिक गतिविधियां उन्हें एक निर्भीक वक्ता और प्रभावशाली विचारक के रूप में स्थापित करते हैं।

बिजनिस मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त कर चुकीं भावना शर्मा आगरा में एक साहित्यिक संस्था का संचालन भी कर रही हैं। इसके माध्यम से वे साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर जमीनी स्तर पर कार्य कर रही हैं।

लगातार सक्रियता और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के चलते उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। बिना किसी शॉर्टकट के अपने कार्यों के दम पर स्थापित हुई उनकी छवि अब उन्हें राजनीति के संभावित चेहरे के रूप में भी सामने ला रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भावना वरदान शर्मा आने वाले समय में औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखती हैं या नहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन