Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सर्व समाज महिला समिति : सर्व समाज महिला समिति की गोष्ठी में महिलाओं ने साझा किए देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के विचार

Pragya News 24

Sat, Aug 15, 2026
Post views : 58

आगरा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्व समाज महिला समिति की ओर से संजय प्लेस स्थित पिंच ऑफ स्पाइस रेस्टोरेंट में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस को घर-परिवार के साथ उत्साह, उल्लास और देशभक्ति की भावना से मनाने को लेकर अपने विचार साझा किए।

गोष्ठी में महिलाओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर की छत पर तिरंगा फहराया जाए और राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय पर्व का उत्सव मनाया जाए। इससे नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल सार्वजनिक आयोजनों तक सीमित न रहकर प्रत्येक परिवार के लिए गौरव और उत्सव का अवसर बनना चाहिए।

समिति के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों में तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह से मनाना चाहिए। साथ ही बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम और देश की आजादी के महत्व के बारे में जानकारी देकर उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करनी चाहिए।

गोष्ठी में कुक्कू नागपाल, रीता, बलजिंदर, बलविंदर, रेनू, पूनम, रेखा, चुन्नी, लता, शर्मिला आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन