Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कैंट स्टेशन पर चला अभियान तो यात्री भागने लगे इधर से उधर

Pragya News 24

Sun, Oct 8, 2023
Post views : 85

Agra. बिना टिकट यात्रा करने वाले रेल यात्रियों पर रेलवे की ओर से शिकंजा कसा जा रहा है। आगरा रेल मंडल की ओर से आगरा कैंट स्टेशन पर किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 84 यात्रियों पर कार्यवाही की गई और कुल 34615 जुर्माना वसूला।

जानकारी के मुताबिक ट्रेनों में बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है जिसका खामियाजा विभाग को उठाना पड़ रहा है। विभाग के राजस्व को भी भारी नुकसान है। इसी के चलते आगरा रेल मंडल ने कैंट स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत 60 बिना टिकट यात्रियों से रु-24,775/-, अनाधिकृत यात्रा करने वाले 21 यात्रियों से रु0- 9,440/- तथा 03 यात्रियों से गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने के फलस्वरूप रु0- 400/- सहित कुल 84 यात्रियों से रु0- 34,615/- का जुर्माना वसूल किया गया। इस चेकिंग अभियान में जांच पर्यवेक्षक राशिद जमील DCTI/AGC के साथ बलजीत सिंह CTI, मोहम्मद गुलजार CTI एवम अन्य टिकट जांच कर्मचारी मौजूद रहे ।

जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं। जिससे बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन