Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार बंद करो - विश्व हिंदू महासंघ : विश्व हिंदू महासंघ ने हरी पर्वत चौराहे पर फूंका बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला

आगरा। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे लगातार अत्याचार, हिंसा और उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू महासंघ द्वारा हरी पर्वत चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं की आवाज को सड़क से संसद तक उठाएगा और जब तक वहां हिंदुओं को न्याय व सुरक्षा नहीं मिलती, संगठन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

महानगर अध्यक्ष किशन गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर हमले, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और जबरन पलायन जैसी घटनाएं मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन हैं, जिसे विश्व समुदाय को गंभीरता से संज्ञान में लेना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सौरव तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मेहता (मातृशक्ति प्रकोष्ठ), मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मीनू अग्रवाल, डिंपल गंभीर (महानगर अध्यक्ष, मातृशक्ति प्रकोष्ठ), देव ठाकुर (निवर्तमान जिलाध्यक्ष, गोरक्षा प्रकोष्ठ), दीप नारायण यादव (निवर्तमान महानगर अध्यक्ष), गुरप्रीत सिंह (महामंत्री), काजल राठौर (जिला अध्यक्ष, किन्नर प्रकोष्ठ), स्वीटी अग्रवाल (महानगर अध्यक्ष, किन्नर प्रकोष्ठ), वीनीत मल्होत्रा, रोहित कुमार गर्ग, अमित शिवहरे, शिवम शिवहरे, हर्ष खटाना आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Social News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन