Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा के विज दंपति ने स्पेन में चल रही 5वीं वर्ल्ड रिमफायर चैंपियनशिप में बजाया भारत का डंका

Pragya News 24

Sun, Sep 15, 2024
Post views : 157
  • स्पेन वेलेनसिया में वर्ल्ड बेंचरेस्ट शूटिंग फेडरेशन ने आयोजित की है चैंपियनशिप
  • दुनिया के विभिन्न देशाें से 93 प्रतिभागियों ने लिया है चैंपियनशिप में भाग
  • .22 बेंचरेस्ट शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं हिना और रजत विज

आगरा। सारी दुनिया में क्रॉसबो खेल में भारत को विश्व विजेता बनाने के बाद आगरा के विज दंपति स्पेन में चल रही 5वीं वर्ल्ड रिमफायर चैंपियनशिप में अपनी निशानेबाजी का लोहा मनवा रहे हैं।
स्पेन के वेलेनसिया में वर्ल्ड बेंचरेस्ट शूटिंग फेडरेशन द्वारा वर्ल्ड रिमफायर चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। चैंपियनशिप में दुनिया भर के विभिन्न देशाें से 93 प्रतिभागी भाग लेने पहुंचे हैं। भारत का प्रतिनिधित्व नार्थ इदगाह कॉलोनी, आगरा निवासी हिना और रजत विज कर रहे हैं। रजत और हिना विज इससे पूर्व वर्ल्ड क्रॉसबो चैंपियनशिप में विश्व विजेता बन चुके हैं। विगत वर्ष आगरा में भी उन्होंने वर्ल्ड क्रासबो चैंपियनशिप का आयोजन करवाया था। रजत विज ने बताया कि .22 बेंचरेस्ट शूटिंग स्पोर्ट्स है। निशाना हाथ को एक बैंच पर रखकर बारीकी से लगाना होता है।

निशानेबाजी का ये खेल आत्मविश्वास और एकाग्रता को बढ़ाता है। भारत में ये खेल अभी अधिक लोकप्रिय नहीं है। बेंचरेस्ट चैंपियनशिप में रजत विज ने अभी तक 750 में से 720 स्कोर किया है वहीं हिना विज का स्कोन 660 है। रजत विज इंडिया क्रॉसबो एंड बेंचरेस्ट शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष और हिना विज उपाध्यक्ष हैं।

वर्ल्ड बेंचरेस्ट शूटिंग फेडरेशन के अध्यक्ष फ्रेकोइस लुसियानी ने हिना और रजत के कौशल की सराहना की और भारत में इस खेल के प्रचार के लिए आग्रह भी किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन