उत्तर विधानसभा : उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास
Pragya News 24
Thu, Nov 19, 2026
आगरा विकास प्राधिकरण चार स्थानों पर कराएगा सड़क निर्माण, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा
आगरा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगभग 3.50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली चार सड़कों का शिलान्यास किया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर, राकेश शर्मा उर्फ पिंटू, राहुल जैन एवं पार्षद कंचन बंसल ने संयुक्त रूप से विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इन विकास कार्यों के अंतर्गत दयालबाग स्थित बसेरा एन्क्लेव, कमला नगर की राधिका विहार कॉलोनी, नगला बूढ़ी के निकट तुलसी बाग तथा अमल गार्डन के पास पुष्पांजलि आशियाना की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और स्थानीय आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद भरत शर्मा, प्रेमदास चौधरी, कंचन बंसल, प्रवीणा राजावत, अमित दिवाकर, नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, विधानसभा संयोजक विजय भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पार्थसारथी शर्मा, दीपक ढल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया, मनोज बघेल, श्यामवीर सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, सौरभ लंबरदार, हिमांशु गौतम, दिनेश गौतम, आशीष गुप्ता, पवन बंसल, मुकुल जमदग्नि, पीयूष अग्रवाल, यशवेंद्र सिंह, टी.एन. चौहान, नरेश राजपूत, मनोज चौहान, राजीव टाटा, राजेंद्र कुशवाह, श्रेय गौड़, अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
Agra Mirror
Agra Mirror News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन