उत्तर विधानसभा : उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास
Pragya News 24
Sat, Sep 26, 2026
आगरा। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों को विधायक निधि एवं त्वरित योजनांतर्गत कराया जाएगा।
आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा सांसद प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर क्रेन के माध्यम से माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण पाराशर, श्याम बाबू, कमल वाल्मीकि, विजय भदौरिया, नवीन गौतम, मनमोहन कुशवाह, रोहित कत्याल, मंडल अध्यक्ष अमित बंसल, राकेश शर्मा, योगेश दिवाकर, राहुल जैन, शिव शैलेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा पार्षदगण निरंजन सिंह कैम, प्रवीना राजावत, अमित पटेल, भरत शर्मा, प्रेमदास चौधरी, गौरा देवी, पूजा गिर्राज बंसल, अमित दिवाकर, संजय राय, गजेंद्र पिप्पल, निशांत सिंह एवं रवि करोतिया सहित पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दीपक अग्रवाल, मनोज बघेल, अनिरुद्ध भदौरिया, सुधीर कुमार, नरेश राजपूत, साहूकार उपाध्याय, दिनेश गौतम सहित उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण तथा वरिष्ठ, महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों में उत्साह रहा। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि विकास योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन