Wed 10 Jun 2026
Breaking News Exclusive
प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान आज नन्दोत्सव का हुआ भव्य आयोजन व्यापारिक संगठनों के पास जाकर समस्याओं को सुलझाएंगे कर अधिकारी गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच, जनपद में मनाया गया पीएमएसएमए दिवस स्नान यात्रा (यमुना उत्सव) में ठाकुर जी को कराया गया शीतल जल विहार नृसिंह अवतार धर्म और भक्तों की रक्षा का दिव्य संदेश देता है : चैतन्य हरिचरत जी महाराज श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार ने किया नौका विहार, आम मनोरथ एवं प्रसादी महोत्सव का आयोजन अधिकमास मनोरथ उत्सव के 23वें दिन श्री प्रेमनिधि जी मंदिर में हुआ स्वामिनी जी का विशेष श्रृंगार रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की ‘जल सेवा महा सेवा’ पहल: वृद्धाश्रम में भेंट किया जम्बो प्लस वॉटर डिस्पेंसर चामुंडा देवी मंदिर से निकली आस्था की अलौकिक धारा, 251 कलशों संग हुआ श्रीराम कथा का आगाज़ बरसाना धाम में सजा दिव्य फूल बंगला, राधारानी जी की पोशाक सेवा, संत सेवा एवं विशाल प्रसादी में उमड़ा श्रद्धा का सागर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कारगिल चौराहा पर सर्राफ़ की दुकान पर तीन बदमाशों ने की 5.50 लाख की लूट

Pragya News 24

Tue, Oct 24, 2023
Post views : 60

Agra. अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक ज्वैलर्स को अपना निशाना बनाया। बदमाश फिल्मी अंदाज में शोरूम पर पहुँचे, तमंचा निकाला सर्राफ की कनपटी पर रखा और कुछ ही देर में सोने चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। भागने से पहले शोरूम का शटर भी बंद कर गए जिससें कोई पीछा या हल्ला न मचा सके। घटना की सूचना होते ही क्षेत्रीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँच गयी। पुलिस पीड़ित से वार्ता कर बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई।

एक-एक करके दुकान में घुसे बदमाश

पीड़ित दुकान मालिक सजल शर्मा ने बताया कि शोरूम पर कस्टमर थे। जैसे ही कस्टमर कस्टमर बाहर निकल गया, वैसे ही एक युवक दुकान में घुसा और उसने सिर पर तमंचा रख दिया। इसके बाद दूसरा बदमाश आया और उसने हाथ बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दिया। उनका तीसरा साथी दुकान के बाहर खड़ा हुआ था।

शोरूम का शटर कर गए बंद

बदमाशों ने दुकान से लाखों के जेवर समेटे और फरार हो गए। भागते समय दुकानदार का शटर भी बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। जैसे तैसे उन्होंने अपने हाथ खोले और तो शोर मचाया। लोगों ने जब आवाज सुनी तो बाहर मौजूद लोगों में शटर खोला। लोगों को पीड़ित ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब पांच लाख के जेवर और 40 हजार की नकदी लूट ले  गए। 

सीसीटीवी आया सामने

इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। लगभग 12 सैकंड के इस सीसीटीवी में आप साफ देख सकते है कि सजल के हाथपांव बंधे हुए हैं और दोनों नकाबपोश बदमाश सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार लगभग 5.50 लाख रुपये की लूट है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन